MCQ Questions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 इस जल प्रलय में with Answers

Question 1.
‘गैरिक’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) प्यारा व्यक्ति
(b) पराया धन
(c) संन्यासी
(d) गेका रंग का

Answer

Answer: (d) गेका रंग का


Question 2.
‘स्वागतोक्ति’ शब्द की सन्धि-विच्छेद कीजिए।
(a) स्वगत + उक्ति
(b) स्व + गतोक्ति
(c) संगत + ओक्ति
(d) स्वगत + अति

Answer

Answer: (a) स्वगत + उक्ति
स्वगतक उक्ति।


Question 3.
लेखक ने राजेन्द्र नगर के मैगजीन कार्नर से क्या खरीदा?
(a) जर्मन सिखा देने वाली किताबें
(b) योग सिखाने वाली किताबें
(c) पाककला में कैसे पारंगत हुआ जाए
(d) हिन्दी बांग्ला और अंग्रेजी सिने पत्रिकाएँ

Answer

Answer: (d) हिन्दी बांग्ला और अंग्रेजी सिने पत्रिकाएँ


Question 4.
आसन्न प्रसवा का क्या अर्थ है?
(a) जिसे आजकल में बच्चा होने वाला है
(b) आसमान से उतरी हुई
(c) दूसरी जगह प्रवास काना
(d) साथ-साथ रहना

Answer

Answer: (a) जिसे आजकल में बच्चा होने वाला है
जिसे आजकल में बच्चा होने वाला हो।


Question 5.
1949 में लेखक ने कौन सी-नदी की बाढ़ के बारे में बताया है?
(a) कोसी नदी
(b) गंगा
(c) महानदी
(d) सोन नदी

Answer

Answer: (c) महानदी
महानदी की बाट का।


Question 6.
बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारियों नहीं कर रहे थे।
(a) वे तैरने की तैयारियों करने लगे
(b) उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया
(c) वे इंधन एवं खाने-पीने का सामान एकत्र करने लगे
(d) वे खिशा, टेम्पो, ट्रक आदि पर अपना सामान लादने

Answer

Answer: (a) वे तैरने की तैयारियों करने लगे
वे तैरने की तैयारियों नहीं कर रहे थे।


Question 7.
बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक उत्सुक क्यों या?
(a) वे लोगों को तबाह होते देखना चाहते थे
(b) वे वाद का स्वयं भोक्ता बनकर अनुभव करना
(c) उन्होंने बाढ़ कभी नहीं देखी थी
(d) वे दाट पर एक लेख लिखना चाहते थे

Answer

Answer: (b) वे वाद का स्वयं भोक्ता बनकर अनुभव करना


Question 8.
सब लोगों की जबान पर क्या जिज्ञासा थी?
(a) बाढ़ का पानी कहाँ तक आया है
(b) बाढ़ में कितने लोग दूबे हैं
(c) यह किस नदी का पानी है
(d) बाढ़ में क्या क्या बहकर आया है

Answer

Answer: (a) बाढ़ का पानी कहाँ तक आया है
कि बाढ़ का पानी कहाँ तक आया है।


Question 9.
मृत्यु का तरल दूत किसे कहा गया है?
(a) पिछले काँच को
(b) भीषण गर्मी को
(c) खोलते तेल को
(d) यगढ़ के पानी को

Answer

Answer: (d) यगढ़ के पानी को
बाढ़ के पानी को कहा गया है।


Question 10.
‘इस जल प्रलय में पाठ में लेखक ने कहां की वाट का वर्णन किया है?
(a) भागलपुर की
(b) पटना की
(c) वाराणसी
(d) मेदिनीपुर की

Answer

Answer: (b) पटना की
पटना की बाढ़ का।


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते with Answers

जो देखकर भी नहीं देखते Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
‘जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) प्रेमचंद
(b) सुंदरा स्वामी
(c) जया विवेक
(d) हेलेन केलर

Answer

Answer: (d) हेलेन केलर


Question 2.
हेलेन केलर प्रकृति की चीजों को किस प्रकार पहचानती हैं ?
(a) देखकर
(b) सूंघकर
(c) छूकर
(d) दूसरों से उसका वर्णन सुनकर

Answer

Answer: (c) छूकर


Question 3.
लेखिका को किसमें आनंद मिलता है?
(a) लोगों से बात करने में
(b) प्रकृति को निहारने में
(c) फूलों की पंखुड़ियों को छूने और उसकी घुमावदार बनावट को महसूस करने में

Answer

Answer: (c) फूलों की पंखुड़ियों को छूने और उसकी घुमावदार बनावट को महसूस करने में


Question 4.
लेखिका किसके स्वर पर मंत्रमुग्ध हो जाती है?
(a) कोयल के
(b) मैना के
(c) मोर के
(d) चिड़िया के

Answer

Answer: (d) चिड़िया के


Question 5.
इनमें किस पेड़ की छाल चिकनी होती है?
(a) चीड़
(b) भोज-पत्र
(c) पीपल
(d) बरगद

Answer

Answer: (b) भोज-पत्र


(1)

क्या यह संभव है कि भला कोई जंगल में घंटाभर घूमे और फिर भी कोई विशेष चीज़ न देखे? मुझे जिसे कुछ भी दिखाई नहीं देता-सैकड़ों रोचक चीज़ मिलती हैं, जिन्हें मैं छूकर पहचान लेती हूँ। मैं भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती हूँ। वसंत के दौरान मैं टहनियों में नई कलियाँ खोजती हूँ। मुझे फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह छूने और उनकी घुमावदार बनावट महसूस करने में अपार आनंद मिलता है। इस दौरान मुझे प्रकृति के जादू का कुछ अहसास होता है। कभी, जब मैं खुशनसीब होती हूँ, तो टहनी पर हाथ रखते ही किसी चिड़िया के मधुर स्वर कानों में गूंजने लगते हैं। अपनी अंगुलियों के बीच झरने के पानी को बहते हुए महसूस कर मैं आनंदित हो उठती हूँ।

Question 1.
लेखिका चीज़ों को कैसे पहचान लेती है।
(a) देखकर
(b) सुनकर
(c) छूकर
(d) सूंघकर

Answer

Answer: (c) छूकर


Question 2.
भोज-पत्र की छाल कैसी होती है?
(a) खुरदरी
(b) सख्त
(c) टेढ़ी-मेढ़ी
(d) चिकनी

Answer

Answer: (d) चिकनी


Question 3.
लेखिका किस मौसम में नई कलियाँ खोजती है?
(a) वर्षा में
(b) गरमी में
(c) वसंत में
(d) सरदी में

Answer

Answer: (c) वसंत में


(2)

कभी-कभी मेरा दिल इन सब चीज़ों को देखने के लिए मचल उठता है। अगर मुझे इन चीजों को सिर्फ छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा परंतु, जिन लोगों की आँखें हैं, सचमुच बहुत कम देखते हैं। इस दुनिया के अलग-अलग सुंदर रंग उनकी संवेदना को नहीं छूते। मनुष्य अपनी क्षमताओं की कभी कदर नहीं करता। वह हमेशा उस चीज़ की आस लगाए रहता है जो उसके पास नहीं है।

Question 1.
लेखिका को किस काम में खुशी मिलती है?
(a) चीज़ों को देखकर
(b) प्राकृतिक चीज़ों को छूने में
(c) लोगों से बातें करके
(d) अन्य कार्यों में

Answer

Answer: (a) चीज़ों को देखकर


Question 2.
आँखों वाले लोग बहुत कम क्यों देखते हैं?
(a) क्योंकि वे देखकर भी नहीं देखते।
(b) उन्हें दिखाई नहीं देता।
(c) वे अपने को सर्वज्ञ समझते हैं।
(d) ये अंतर्यामी नहीं हैं।

Answer

Answer: (a) क्योंकि वे देखकर भी नहीं देखते।


Question 3.
विभिन्न प्राकृतिक चीज़ों को छूने से लेखिका को कैसा महसूस होता है?
(a) प्रसन्नता
(b) दुख
(c) निराशा
(d) हताशा

Answer

Answer: (a) प्रसन्नता


(3)

कभी-कभी मैं अपने मित्रों की परीक्षा लेती हूँ, यह परखने के लिए कि वह क्या देखते हैं। हाल ही में मेरी एक प्रिय मित्र जंगल की सैर करने के बाद वापस लौटीं। मैंने उनसे पूछा, “आपने क्या-क्या देखा”
“कुछ खास तो नहीं,” उनका जवाब था। मुझे बहुत अचरज नहीं हुआ क्योंकि मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूँ। मेरा विश्वास है कि जिन लोगों की आँखें होती हैं, वे बहुत कम देखते हैं।

Question 1.
लेखिका अपने मित्रों की परीक्षा क्यों लेती है?

Answer

Answer: लेखिका यह जानने के लिए अपने मित्रों की परीक्षा लेती है कि उसके मित्र किसी विशेष स्थान पर जाकर क्या देखते हैं ?


Question 2.
मित्रों के किस जवाब में उसे क्यों आश्चर्य नहीं होता?

Answer

Answer: जब मित्रों से पूछने पर जवाब मिलता है कि उन्होंने ऐसी चीज़ नहीं देखी जो विशेष हो। लेखिका को प्रायः इसी प्रकार के उत्तर सुनने को मिलते हैं, वह ऐसे उत्तर सुनने की आदी हो चुकी है। इसलिए उसे ऐसे उत्तरों से कोई आश्चर्य नहीं होता।


Question 3.
लेखिका की सहेली कहाँ से सैर करके लौटी थी?

Answer

Answer: लेखिका की सहेली पहाड़ी क्षेत्रों से लौटी थी।


(4)

क्या संभव है कि भला कोई जंगल में घंटाभर घूमे और फिर भी कोई विशेष चीज़ न देखे? मुझे-जिसे कुछ भी दिखाई नहीं देता-सैकड़ों रोचक चीज़े मिलती हैं, जिन्हें मैं छूकर पहचान लेती हूँ। मैं भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती हूँ। वसंत के दौरान मैं टहनियों में नई कलियाँ खोजती हूँ। मुझे फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह छूने और उनकी घुमावदार बनावट महसूस करने में अपार आनंद मिलता है। इस दौरान मुझे प्रकृति के जादू का कुछ अहसास होता है।

Question 1.
पाठ और लेखिका का नाम लिखिए।

Answer

Answer: पाठ का नाम-जो देखकर भी नहीं देखते, लेखिका-हेलेन केलर।


Question 2.
लेखिका किसे स्पर्श से पहचान लेती है?

Answer

Answer: लेखिका भोजपत्र के चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती है।


Question 3.
लेखिका को किस काम में आनंद मिलता है?

Answer

Answer: लेखिका को फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह को छूने तथा उनकी घुमावदार बनावट को महसूस करने में अपार आनंद मिलता है।


MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 6 दिये जल उठे with Answers

Question 1.
मदन मोहन मालवीय ने एसेंबली में क्या प्रस्ताव पेश किया?
(a) बिना मुकदमा चलाए पटेल को सजा देने का
(b) भारत को आजाद कराने का
(c) पटेल को रिहा कराने का
(d) विश्वविद्यालय खुलवाने का

Answer

Answer: (a) बिना मुकदमा चलाए पटेल को सजा देने का
बिना मुकदमा चलाए पटेल को सजा देने की भर्त्सना का।


Question 2.
‘इनसे आप त्याग और हिम्मत सीखें’ गाँधी जी ने यह किसके बारे में कहा?
(a) नेहरू के
(b) पटेल के
(c) मालवीय जी के
(d) दरबार समुदाय के लोगों के

Answer

Answer: (d) दरबार समुदाय के लोगों के


Question 3.
सरकारी नौकरियों से कौन लोग गंदी मक्खी की तरह चिपके हुए थे?
(a) मुखी लोग
(b) तलारी लोग
(c) मुखी और तलारी दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) मुखी और तलारी दोनों
मुखी और तलारी लोग।


Question 4.
नदी के तट पर सत्याग्रहियों का स्वागत किसने किया?
(a) ठंडी बयार ने
(b) बर्फीली हवा ने
(c) स्थानीय लोगों ने
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) ठंडी बयार ने


Question 5.
गाँधी जी को नदी पार कराने की जिम्मेदारी किसकी थी?
(a) पटेल की
(b) नेहरू जी की
(c) रघुनाथ काका की
(d) निषादराज की

Answer

Answer: (c) रघुनाथ काका की


Question 6.
किस नदी के तट पर लोग इकट्ठे थे?
(a) गंगा
(b) मही
(c) जमुना
(d) कृष्णा

Answer

Answer: (b) मही


Question 7.
‘अब दांडी कूच की तारीख बदल सकती है’ यह किसने कहा?
(a) पटेल ने
(b) मदन मोहन मालवीय ने
(c) गाँधी ने
(d) नेहरू ने

Answer

Answer: (c) गाँधी ने
गाँधी जी ने।


Question 8.
पटेल को क्या सजा सुनाई गई?
(a) एक सप्ताह की जेल
(b) दो महीने की जेल
(c) 500 रुपये जुर्माना व तीन महीने की जेल
(d) एक दिन की जेल

Answer

Answer: (c) 500 रुपये जुर्माना व तीन महीने की जेल
500 रुपये जुर्माना और तीन महीने की जेल की सजा।


Question 9.
पटेल को किस अदालत में पेश किया गया?
(a) साबरमती
(b) अहमदाबाद
(c) सूरत
(d) बोरसद

Answer

Answer: (d) बोरसद


Question 10.
बल्लभ भाई को किसके आदेश पर गिरफ्तार किया गया?
(a) कलेक्टर तुकाराम
(b) कलेक्टर भिडे
(c) कलेक्टर शिलिडी
(d) कलेक्टर तुकाराम

Answer

Answer: (c) कलेक्टर शिलिडी


Question 11.
बल्लभ भाई पटेल रास कब पहुँचे?
(a) 7 मार्च को
(b) 10 मार्च को
(c) 17 मार्च को
(d) 27 मार्च को

Answer

Answer: (a) 7 मार्च को
सात मार्च को।


कथन और वक्ता का मिलान कीजिए

MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 6 दिये जल उठे with Answers 1

Answer

Answer:
(क) गाँधी जी ने
(ख) पटेल ने गाँधी जी को
(ग) मोहम्मद अली जिन्ना
(घ) गाँधी जी ने
(ङ) गाँधी जी ने


उचित कथन के साथ मिलान कीजिए

MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 6 दिये जल उठे with Answers 2

Answer

Answer:
(क) “मैं स्वराज लिए बिना नहीं लौटँगा।
(ख) संदेशवाहक तुमको वहाँ तक ले आएगा।
(ग) आपकी सेवा के पुरस्कार के रूप में मिली।
(घ) पटेल की एक झलक पाना चाहते थे।
(ङ) जिसके तहत पटेल को गिरफ्तार किया गया था।
(च) दरबारों का खासतौर पर उल्लेख किया।


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 10 झाँसी की रानी with Answers

झाँसी की रानी Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
‘झाँसी की रानी’ कविता किसने लिखी है?
(a) लक्ष्मीबाई
(b) सुभद्रा कुमारी चौहान
(c) सुमित्रानंदन पंत
(d) केदारनाथ अग्रवाल

Answer

Answer: (b) सुभद्रा कुमारी चौहान


Question 2.
रानी लक्ष्मीबाई किसकी मुँहबोली बहन थी?
(a) अजीमुल्ला खाँ
(b) अहमदशाह
(c) कुंवर सिंह
(d) नाना धुंधूपंत पेशवा

Answer

Answer: (d) नाना धुंधूपंत पेशवा


Question 3.
कवयित्री ने झाँसी की रानी की कथा किसके मुँह से सुनी थी?
(a) मराठों के
(b) बुंदेलों के
(c) अपने अध्यापक के
(d) कवियों के

Answer

Answer: (b) बुंदेलों के


Question 4.
नाना साहब कहाँ के रहने वाले थे?
(a) इलाहाबाद
(b) झाँसी
(c) कानपुर
(d) ग्वालियर

Answer

Answer: (c) कानपुर


Question 5.
लक्ष्मीबाई का प्रिय खेल था?
(a) नकली युद्ध करना
(b) व्यूह की रचना करना, शिकार करना
(c) सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


(1)

सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फ़िरंगी को करने की सबसे मन में ठानी थी,
चमक उठी सन् सत्तावन में
वह तलवार पुरानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
इस काव्यांश में किस समय की दशा का वर्णन है?
(a) भारत की परतंत्रता की
(b) भारत की स्वतंत्रता की।
(c) भारत में अंग्रेज़ी शासन की
(d) भारत में मुगल शासन की

Answer

Answer: (c) भारत में अंग्रेज़ी शासन की


Question 2.
राजवंशों की भृकुटी तानने से कवयित्री का तात्पर्य क्या है?
(a) तिरछी नज़रों से देखना
(b) क्रोध भरी नज़रों से देखना
(c) एक आँख से देखना
(d) युद्ध के लिए तैयार होना

Answer

Answer: (b) क्रोध भरी नज़रों से देखना


Question 3.
भारत को बूढ़ा क्यों कहा गया है?
(a) भारत शक्तिहीन हो चुका था।
(b) भारत पुराना देश है।
(c) भारत के लोग बूढ़े हो गए थे।
(d) युद्ध के लिए तैयार होना।

Answer

Answer: (a) भारत शक्तिहीन हो चुका था।


(2)

कानपुर के नाना की मुँहबोली बहन ‘छबीली’ थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के संग पढ़ती थी वह, नाना के संग खेली थी,
बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,
वीर शिवाजी की गाथाएँ
उसको याद ज़बानी थीं।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
इस काव्यांश में लक्ष्मीबाई के जीवन के किस काल का चित्रण मिलता है?
(a) बाल्यकाल का
(b) युवाकाल का
(c) प्रौढ़ अवस्था का
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) बाल्यकाल का


Question 2.
यह कविता किस काल के बारे में है?
(a) वर्ष 1885
(b) वर्ष 1857
(c) वर्ष 1757
(d) वर्ष 1947

Answer

Answer: (c) वर्ष 1757


Question 3.
नाना कहाँ के थे?
(a) झाँसी के
(b) आगरा के
(c) कानपुर के
(d) ग्वालियर के

Answer

Answer: (c) कानपुर के


(3)

लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,
नकली युद्ध, व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,
सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना, ये थे उसके प्रिय खिलवार,
महाराष्ट्र-कुल-देवी उसकी
भी आराध्य भवानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
वीरता की अवतार किसे कहा गया है?
(a) दुर्गा को
(b) भवानी को
(c) लक्ष्मी को
(d) लक्ष्मीबाई को

Answer

Answer: (d) लक्ष्मीबाई को


Question 2.
लक्ष्मीबाई को तलवार चलाते देख कौन प्रसन्न होते थे?
(a) बुंदेले
(b) मराठे
(c) गुजराती
(d) पंजाबी

Answer

Answer: (b) मराठे


Question 3.
लक्ष्मीबाई की आराध्य कौन थी?
(a) लक्ष्मी
(b) भवानी
(c) काली
(d) दुर्गा

Answer

Answer: (b) भवानी


Question 4.
लक्ष्मीबाई को दुर्गा का अवतार क्यों कहा जाता था?

Answer

Answer: जैसे देवी दुर्गा ने राक्षसों का वध किया वैसे ही लक्ष्मीबाई भी अंग्रेजों से लोहा ले रही थीं।


Question 5.
मराठे क्यों पुलकित होते थे?

Answer

Answer: लक्ष्मीबाई की वीरता, तलवार का वार व शत्रु सेना को घेरने की व्यूह रचना देखकर मराठे पुलकित होते थे।


Question 6.
लक्ष्मीबाई कौन से खेल खेलती थीं?

Answer

Answer: लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल थे-नकली युद्ध करना, व्यूह की रचना करना और शिकार करना।


(4)

हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,
ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,
राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाईं झाँसी में,
सुभट बुंदेलों की विरुदावलि-सी वह आई झाँसी में,
चित्रा ने अर्जुन को पाया,
शिव से मिली भवानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
लक्ष्मीबाई की सगाई किस राजा से हुई?
(a) दिल्ली के शासक गंगाधर राव से
(b) झाँसी के शासक गंगाधर राव से
(c) लखनऊ के शासक गंगाधर राव से
(d) कश्मीर के शासक गंगाधर राव से

Answer

Answer: (b) झाँसी के शासक गंगाधर राव से


Question 2.
झाँसी में खुशियाँ क्यों छा गईं ?
(a) झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से शादी होने पर
(b) झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से सगाई होने पर
(c) झाँसी के राजा द्वारा धन संपत्ति बाँटने पर।
(d) झाँसी के राजा द्वारा एक के बाद एक प्रांत विजय करने पर

Answer

Answer: (a) झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से शादी होने पर


Question 3.
चित्रा और भवानी कौन थी?
(a) रानियाँ
(b) नर्तकियाँ
(c) वीरांगनाएँ
(d) मंत्राणियाँ

Answer

Answer: (c) वीरांगनाएँ


Question 4.
कवयित्री का नाम लिखिए।

Answer

Answer: कवयित्री का नाम सुभद्रा कुमारी चौहान’ है।


Question 5.
कौन ब्याह होकर कहाँ आ गई?

Answer

Answer: लक्ष्मीबाई ब्याह करके झाँसी में रानी बनकर आ गई।


Question 6.
विरुदावलि क्या होता है?

Answer

Answer: विरुदावलि ‘यश का गान’ होता है। रानी के झाँसी के आगमन पर वीर योद्धाओं ने गुणगान किया।


(5)

उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजयाली छाई,
किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,
तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,
रानी विधवा हुई हाय! विधि को भी नहीं दया आई,
नि:संतान मरे राजा जी,
रानी शोक-समानी थी,
बुंदेले हर बोलों के मुँह।
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो।
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
झाँसी के राजमहलों में प्रसन्नता और उजयाली छा गई
(a) लक्ष्मीबाई का युद्ध कौशल देखकर
(b) रानी की वीरता की अंग्रेजों द्वारा प्रसंशा सुनकर
(c) जब लक्ष्मीबाई रानी बनकर आई।
(d) लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह की सूचना पाकर

Answer

Answer: (c) जब लक्ष्मीबाई रानी बनकर आई।


Question 2.
किसके जीवन में कालगति ने काली घटा घेर दी-
(a) ताँत्या
(b) नाना साहब
(c) लक्ष्मीबाई
(d) गंगाधर राव

Answer

Answer: (c) लक्ष्मीबाई


Question 3.
गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु से किसके शोक एवं दुख की कोई सीमा नहीं थी-
(a) अंग्रेजों के दुख की कोई सीमा न थी।
(b) रानी लक्ष्मीबाई के दुख की कोई सीमा न थी।
(c) पड़ोसी राज्यों के दुख की कोई सीमा न थी।
(d) इनमें से कोई नहीं।

Answer

Answer: (b) रानी लक्ष्मीबाई के दुख की कोई सीमा न थी।


Question 4.
कब कौन-सा सौभाग्य उदित हुआ?

Answer

Answer: जब लक्ष्मीबाई झाँसी की रानी बनकर आई तब वहाँ के राजमहलों में सौभाग्य उदित हुआ।


Question 5.
कालगति किस प्रकार काली घटा घेर लाई?

Answer

Answer: कालगति से लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव को आकस्मिक मृत्यु हो आई।


Question 6.
रानी के शोक की सीमा क्यों न थी?

Answer

Answer: विवाह के कुछ समय बाद लक्ष्मीबाई के पति राजा जी की मृत्यु हो गयी। वह नि:संतान ही चल बसे थे। रानी अत्यंत अकेली पड़ गई थी। अपने व्यक्तिगत दुख के अतिरिक्त उन्हें राज्य की भी चिंता थी, जिसकी देखरेख करने वाला कोई न था।


(6)

बुझा दीप झाँसी का तब डहलौज़ी मन में हरषाया,
राज्य हड़प करने का उसने यह अच्छा अवसर पाया,
फौरन फ़ौजें भेज दुर्ग पर अपना झंडा फहराया,
लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया,
अश्रपूर्ण रानी ने देखा
झाँसी हुई बिरानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
झाँसी का दीप बुझने से कवयित्री का क्या आशय है?
(a) राज्य में अंधकार छा गया
(b) राज्य पराधीन हो गया
(c) लक्ष्मीबाई की मृत्यु
(d) युद्ध में हार

Answer

Answer: (c) लक्ष्मीबाई की मृत्यु


Question 2.
डहलौज़ी मन-ही-मन क्यों प्रसन्न हुआ?
(a) डहलौज़ी को अब अवसर मिल गया कि वह झाँसी राज्य को अंग्रेज़ी राज्य में मिला सकता था।
(b) डहलौजी झाँसी पर हमला करना चाहता था।
(c) वह लावारिस राज्य का वारिस बनना चाहता था।
(d) सभी कथन सत्य हैं।

Answer

Answer: (d) सभी कथन सत्य हैं।


Question 3.
झाँसी पर अब किसकी हुकूमत चलने लगी?
(a) झाँसी की रानी की
(b) ब्रिटिश राजा की
(c) भारतीयों की
(d) मराठों की

Answer

Answer: (b) ब्रिटिश राजा की


(7)

अनुनय-विनय नहीं सुनता है, विकट फ़िरंगी की माया,
व्यापारी बन दया चाहता था जब यह भारत आया,
डलहौज़ी ने पैर पसारे अब तो पलट गई काया,
राजाओं नव्वाबों को भी उसने पैरों ठुकराया,
रानी दासी बनी, बनी यह
दासी अब महारानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
फिरंगी किसे कहा गया है
(a) शत्रु राज्यों को
(b) मित्र राज्यों को
(c) अंग्रेज़ों को
(d) देश में आने वाले सभी व्यापारियों को

Answer

Answer: (c) अंग्रेज़ों को


Question 2.
रानी के अनुनय-विनय को किसने ठुकरा दिया
(a) पड़ोसी राज्यों ने
(b) झाँसी की जनता ने
(c) फिरंगियों ने
(d) गंगाधर राव ने

Answer

Answer: (c) फिरंगियों ने


Question 3.
अंग्रेज़ किस समय भारतीय राज्यों के राजाओं से दया चाहते थे
(a) जब वह व्यापारी बनकर भारत आए।
(b) जब वे राज्यों को हराकर उस पर अधिकार करते थे।
(c) भारतीय राजाओं से हारने पर।
(d) उपरोक्त सभी।

Answer

Answer: (a) जब वह व्यापारी बनकर भारत आए।


Question 4.
फिरंगी कैसे थे?

Answer

Answer: फिरंगी बहुत क्रूर थे। वे लालची थे और भारतीय राज्यों पर आधिपत्य स्थापित करना चाहते थे।


Question 5.
अंग्रेज़ किस रूप में भारत आए।

Answer

Answer: अंग्रेज़ भारत में व्यापारी बनकर आए थे।


Question 6.
डलहौज़ी ने राजाओं-नवाबों के साथ क्या व्यवहार किया?

Answer

Answer: डलहौज़ी राजाओं और नवाबों के साथ सम्मानपूर्ण बर्ताव नहीं करता था।

(8)

छिनी राजधानी देहली की, लिया लखनऊ बातों-बात
कैद पेशवा था बिठूर में, हुआ नागपुर का भी घात,
उदैपुर, तंजौर, सतारा, करनाटक की कौन बिसात,
जबकि सिंध, पंजाब ब्रह्म पर अभी हुआ था वज्र-निपात,
बंगाले, मद्रास आदि की
भी तो यही कहानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
मुँह से सुनी थी कि रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से डटकर लड़ी थी। बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
(क) भारत की दशा कैसी थी?
(a) दीन-हीन
(b) सुदृढ़
(c) संपन्न
(d) राजनैतिक मज़बूर

Answer

Answer: (a) दीन-हीन


Question 2.
अंग्रेज़ों ने किन दो स्थानों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया? ।
(a) दिल्ली-तंजोर
(b) दिल्ली-नागपुर
(c) दिल्ली-लखनऊ
(d) दिल्ली-कर्नाटक

Answer

Answer: (c) दिल्ली-लखनऊ


Question 3.
अंग्रेज़ों ने पेशवा को कहाँ कैद किया था?
(a) कर्नाटक में
(b) दिल्ली में
(c) बिठूर में
(d) उदयपुर में

Answer

Answer: (c) बिठूर में


Question 4.
किसने राजधानी दिल्ली को छीनकर कब्जा कर लिया?

Answer

Answer: अंग्रेजों ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया।


Question 5.
पेशवा को कैद करके किस स्थान पर रखा गया था?

Answer

Answer: अंग्रेजों ने पेशवा को कैद करके बिठूर में रखा था।


Question 6.
बंगाल, मद्रास, तंजौर, सतारा और उदयपुर राज्यों की क्या दशा थी?

Answer

Answer: अंग्रेजों ने बंगाल, मद्रास, तंजोर, सतारा और उदयपुर पर कब्जा कर लिया था।


Question 7.
अंग्रेजों ने राजधानी दिल्ली के साथ-साथ किस स्थान पर अधिकार कर लिया?

Answer

Answer: अंग्रेज़ों ने राजधानी दिल्ली के साथ लखनऊ पर भी हाथोहाथ अधिकार कर लिया था।


(9)

रानी रोईं रनिवासों में, बेगम गम से थी बेज़ार,
उनके गहने-कपड़े बिकते थे कलकत्ते के बाजार,
सरे-आम नीलाम छापते थे अंग्रेज़ों के अखबार,
‘नागपुर के जेवर ले लो’ ‘लखनऊ के लो, नौलख हार,’
यों परदे की इज्जत
परदेशी के हाथ बिकानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
रानियाँ कहाँ रोती थीं?
(a) लोगों के घरों में जाकर
(b) राजदरबारों में जाकर
(c) रनिवासों में
(d) बाजारों में जाकर

Answer

Answer: (c) रनिवासों में


Question 2.
गम से बेज़ार कौन था?
(a) रानियाँ
(b) नवाबों की बेगम
(c) राजा
(d) जनता

Answer

Answer: (b) नवाबों की बेगम


Question 3.
बेगमों और रानियों के गहने और कपड़े किस बाज़ार में बिकते थे।
(a) लखनऊ के बाज़ार में
(b) मद्रास के बाज़ार में
(c) कलकत्ता के बाजार में
(d) सतारा के बाजार में

Answer

Answer: (c) कलकत्ता के बाजार में


Question 4.
कवयित्री का नाम लिखिए।

Answer

Answer: इस पद्यांश की कवयित्री का नाम-सुभद्रा कुमारी चौहान है।


Question 5.
रानियों और बेगमों की क्या दशा थी?

Answer

Answer: रानियों और बेगमों की दशा दयनीय थी। उनके गहने और कपड़े खुलेआम बाज़ारों में बेचे जा रहे थे।


Question 6.
अंग्रेजों के अखबारों में किसकी नीलामी की खबर छपती थी?

Answer

Answer: अंग्रेजों के अखबारों में भारतीय राजघरानों के जेवरों और कपड़ों की नीलामी के विज्ञापन छपते थे।


(10)

कुटियों में थी विषम वेदना, महलों में आहत अपमान,
सैनिकों के मन में था, अपने पुरखों का अभिमान,
नाना धुंधूपंत पेशवा जुटा रहा था सब सामान,
बहिन छबीली ने रण-चंडी का कर दिया प्रकट आह्वान
हुआ यज्ञ प्रारंभ उन्हें तो वीर
सोई ज्योति जगानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
किसका अभिमान आहत हो रहा था?
(a) मकानों में रहने वाले लोगों का
(b) कुटियों में रहने वाले लोगों का
(c) महलों में रहने वाले लोगों का
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (a) मकानों में रहने वाले लोगों का


Question 2.
विषम वेदना कहाँ थी?
(a) महलों में
(b) मकानों में
(c) कुटियों में
(d) धर्मशालाओं में

Answer

Answer: (c) कुटियों में


Question 3.
अपने पुरखों का अभिमान कौन करता था?
(a) वीर सैनिक
(b) साधारण जन
(c) सेनापति
(d) राजा

Answer

Answer: (a) वीर सैनिक


Question 4.
कुटियों में रहने वालों की क्या दशा थी?

Answer

Answer: कुटियों में रहने वाले वेदना से ग्रस्त थे, अंग्रेजी सरकार के अत्याचार उन्हें सहने पड़े थे।


Question 5.
वीर सैनिकों के मन में क्या था?

Answer

Answer: वीर सैनिको के मन में अपने पूर्वजों के प्रति अभिमान का भाव था।


Question 6.
नाना धुंधूपंत क्या कर रहे थे?

Answer

Answer: नाना धुंधूपंत युद्ध का सामान जुटा रहे थे।


(11)

महलों ने दी आग, झोपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी,
यह स्वतंत्रता की चिनगारी अंतरतम से आई थी,
झाँसी चेती, दिल्ली चेती, लखनऊ लपटें छाई थीं,
मेरठ, कानपुर, पटना ने भारी धूम मचाई थी,
जबलपुर, कोल्हापुर में भी
कुछ हलचल उकसानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुंह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
स्वतंत्रता की चिनगारी कहाँ से आई थी?
(a) ग्वालियर से
(b) लखनऊ से
(c) नागपुर से
(d) लोगों के अंतरतम से

Answer

Answer: (d) लोगों के अंतरतम से


Question 2.
स्वतंत्रता संग्राम में आग लगाने का काम किसने किया?
(a) महलों ने
(b) झोंपड़ियों ने
(c) मकानों ने
(d) साधारण जनता ने

Answer

Answer: (b) झोंपड़ियों ने


Question 3.
किस शहर पर स्वतंत्रता के आग की लपटें छा गई थीं?
(a) दिल्ली
(b) मेरठ
(c) लखनऊ
(d) झाँसी

Answer

Answer: (c) लखनऊ


Question 4.
स्वतंत्रता की आग को किसने रोशन किया?

Answer

Answer: स्वतंत्रता की आग को महलों ने रोशन किया था।


Question 5.
स्वतंत्रता के आग की लपटों को किसने तेज़ कर दिया?

Answer

Answer: स्वतंत्रता की आग की लपटों को झोंपड़ियों ने तेज़ करके भड़का दिया।


Question 6.
झाँसी और दिल्ली के बाद किस स्थान पर आंदोलन की लपटें छा गई थीं?

Answer

Answer: दिल्ली और झाँसी के बाद स्वतंत्रता आंदोलन की लपटें लखनऊ पर छा गई थीं।


(12)

इस स्वतंत्रता-महायज्ञ में कई वीरवर आए काम,
नाना धुंधूपंत, ताँतिया, चतुर अज़ीमुल्ला सरनाम,
अहमद शाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह सैनिक अभिराम,
भारत के इतिहास-गगन में अमर रहेंगे जिनके नाम,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।
लेकिन आज जुर्म कहलाती
उनकी जो कुरबानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।

Question 1.
किस स्वतंत्रता-महायज्ञ की बात कवयित्री ने इस पद्यांश में की है?
(a) 1857 की क्रांति
(b) स्वदेशी आंदोलन
(c) असहयोग आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन

Answer

Answer: (a) 1857 की क्रांति


Question 2.
भारत के इतिहास-गगन में किनके नाम अमर होने की बात कही गई है?
(a) अजीमुल्लाह एवं नाना धुंधूपंत
(b) रानी सखियाँ-काना एवं मंदरा
(c) रानी का घोड़ा
(d) इनमें कोई नहीं

Answer

Answer: (a) अजीमुल्लाह एवं नाना धुंधूपंत


Question 3.
स्वतंत्रता-महायज्ञ में कई वीर सैनिकों ने अपना योगदान दिया, जिनमें प्रमुख थे-
(a) बालकृष्ण गोखले
(b) लाला लाजपत राय
(c) ठाकुर कुँवर सिंह
(d) बी.जी. तिलक

Answer

Answer: (c) ठाकुर कुँवर सिंह


Question 4.
इस स्वतंत्रता-महायज्ञ में कई वीरवर आए काम-इस पंक्ति का क्या अर्थ है ?

Answer

Answer: इसका अर्थ है कि इस स्वतंत्रता-महायज्ञ में कई भारतीय वीर सैनिकों ने अपनी आहुति दी और अपने आप को कुर्बान कर दिया।


Question 5.
देश के लिए कुर्बान होने वाले विख्यात वीर सैनिक कौन थे?

Answer

Answer: देश के लिए कुर्बान होने वाले वीर सपूतों में प्रमुख थे-नाना धुंधूपंत, ताँत्या, अजीमुल्ला, अहमद शाह मौलवी, ठाकुर कुँवर सिंह आदि।


Question 6.
भारत के इतिहास-गगन में किसके नाम अमर रहेंगे?

Answer

Answer: भारत के इतिहास-गगन में वीर सैनिकों एवं भारत माता के उन वीर सपूतों का नाम अमर रहेगा, जिन्होंने इस स्वतंत्रता महायज्ञ में अपनी कुर्बानियाँ दीं।


(13)

इनकी गाथा छोड़ चले हम झाँसी के मैदानों में,
जहाँ खड़ी है लक्ष्मीबाई मर्द बनी मर्दानों में,
लेफ्टिनेंट वॉकर आ पहुँचा, आगे बढ़ा जवानों में,
रानी ने तलवार खींच ली, हुआ द्वंद्व असमानों में,
ज़ख्मी होकर वॉकर भागा,
उसे अजब हैरानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुंह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
झाँसी के मैदानों में मर्द बनकर कौन खड़ी है?
(a) रानी की सखियाँ
(b) रानी लक्ष्मीबाई
(c) राजपूत नारियाँ
(d) राजघराने की सभी नारियाँ

Answer

Answer: (b) रानी लक्ष्मीबाई


Question 2.
युद्ध क्षेत्र में रानी के पहुँचने के बाद कौन अंग्रेज़ सेनापति आ पहुँचा?
(a) डलहौजी
(b) कार्नवालिस
(c) लेफ्टिनेंट वॉकर
(d) लार्ड वेलेजली

Answer

Answer: (c) लेफ्टिनेंट वॉकर


Question 3.
किसके बीच युद्ध क्षेत्र में तलवारों से वंद्व हुआ?
(a) रानी और लेफ्टिनेंट वॉकर
(b) कार्नवालिस और रानी
(c) डलहौजी और रानी
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) रानी और लेफ्टिनेंट वॉकर


Question 4.
इस पद्यांश में झाँसी के मैदानों में चलने की बात क्यों की गई है?

Answer

Answer: झाँसी के मैदानों में चलने की बात इसलिए कही गई है, क्योंकि वहाँ रानी लक्ष्मीबाई वीर पुरुषवेष में खड़ी थीं।


Question 5.
किस अंग्रेज सेनापति ने अपने जवानों के साथ झाँसी के मैदान में रानी से युद्ध किया?

Answer

Answer: रानी से युद्ध के लिए लेफ्टिनेंट वॉकर अपने जवानों के साथ झाँसी के मैदान में पहुंचा।


Question 6.
झाँसी के युद्ध क्षेत्र में किसके-किसके मध्य द्वंद्व हुआ?

Answer

Answer: युद्ध क्षेत्र में रानीलक्ष्मीबाई और लेफ्टिनेंट वॉकर मध्य वंद्व हुआ।


(14)

रानी बढ़ी कालपी आई, कर सौ मील निरंतर पार,
घोड़ा थककर गिरा भूमि पर, गया स्वर्ग तत्काल सिधार,
यमुनातट पर अंग्रेजों ने फिर खाई रानी से हार,
विजयी रानी आगे चल दी, किया ग्वालियर पर अधिकार,
अंग्रेजों के मित्र सिंधिया
ने छोड़ी राजधानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
‘झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
रानी झाँसी के मैदानों से आगे बढ़कर कहाँ पहुँची?
(a) ग्वालियर
(b) कालपी
(c) लखनऊ
(d) कानपुर

Answer

Answer: (b) कालपी


Question 2.
रानी का घोड़ा क्यों मर गया?
(a) घोड़ा कमज़ोर था
(b) कई दिनों से भूखा-प्यासा था।
(c) सौ मील चलने के बाद थककर
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) सौ मील चलने के बाद थककर


Question 3.
रानी ने अधिकार कर लिया
(a) ग्वालियर पर
(b) पुणे पर
(c) सतारा पर
(d) लखनऊ पर

Answer

Answer: (a) ग्वालियर पर


Question 4.
लगातार सौ मील की दूरी तय करके रानी कहाँ पहुँची?

Answer

Answer: झाँसी के युद्ध क्षेत्र से रानी आगे बढ़ी और सौ मील की दूरी तय करके कालपी पहुंची।


Question 5.
रानी के घोड़े के स्वर्ग सिधारने का क्या कारण था?

Answer

Answer: रानी का घोड़ा लगातार सौ मील की दूरी तय करने के बाद थक गया था। जिसके कारण वह गिर पड़ा और स्वर्ग सिधार गया।


Question 6.
अंग्रेज़ फिर से रानी के हाथों किस नदी के तट पर पराजित हुए?

Answer

Answer: झाँसी में पराजित होने के बाद अंग्रेज़ एकबार फिर यमुना के तट पर रानी से पराजित हुए।


(15)

विजय मिली, पर अंग्रेजों की फिर सेना घिर आई थी,
अबके जनरल स्मिथ सन्मुख था, उसने मुँह की खाई थी,
काना और मंदरा सखियाँ रानी के संग आई थीं,
युद्ध क्षेत्र में उन दोनों ने भारी मार मचाई थी,
पर, पीछे यूरोज़ आ गया,
हाय! घिरी अब रानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
अंग्रेजों की सेना का सेनापति कौन था जिसने ग्वालियर विजय के पश्चात रानी की सेना को फिर से घेर लिया?
(a) लार्ड डलहौजी
(b) कार्नवालिस
(c) लेफ़्टीनेंट वॉकर
(d) जनरल स्मिथ

Answer

Answer: (d) जनरल स्मिथ


Question 2.
रानी के सम्मुख किसने मुँह की खाई थी?
(a) जनरल स्मिथ
(b) डलहौजी
(c) कार्नवालिस
(d) इनमें से कोई नहीं झाँसी की रानी

Answer

Answer: (a) जनरल स्मिथ


Question 3.
रानी के साथ युद्ध क्षेत्र में आई उनकी सखियों का क्या नाम था?
(a) काना और सुवर्णा
(b) काना-मंदरा
(c) मंदिरा-दीपिका
(d) सोना-रेखा

Answer

Answer: (b) काना-मंदरा


Question 4.
ग्वालियर विजय के पश्चात रानी से युद्ध के लिए उनके सम्मुख कौन अंग्रेज़ सेनापति आया?

Answer

Answer: ग्वालियर विजय के पश्चात रानी के सम्मुख जनरल स्मिथ सेना के साथ आया।


Question 5.
रानी की किन सखियों ने युद्ध में भारी मार-काट मचाई थी?

Answer

Answer: रानी की सखियों-मंदरा और काना ने रानी के साथ मिलकर भारी मार-काट मचाई थी।


Question 6.
रानी को युद्ध क्षेत्र में किस अंग्रज़ सेनापति ने पीछे से घेर लिया?

Answer

Answer: अंग्रेज़ सेनापति यूरोज ने रानी के पीछे की तरफ से आक्रमण कर दिया।


Question 7.
किस अंग्रेज़ सेनापति को युद्ध में रानी से मुँह की खानी पड़ी?

Answer

Answer: जनरल स्मिथ को मुँह की खानी पड़ी और रानी ने उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया।


(16)

तो भी रानी मार-काटकर चलती बनी सैन्य के पार,
किंत सामने नाला आया, था यह संकट विषम अपार,
घोड़ा अड़ा, नया घोड़ा था इतने में आ गए सवार,
रानी एक, शत्रु बहुतेरे, होने लगे वार पर वार,
घायल होकर गिरी सिंहनी
उसे वीर-गति पानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
रानी के सामने कौन-सा विषम संकट आ गया?
(a) रानी के रास्ते में नदी आ गई
(b) रानी के रास्ते में नाला पड़ा
(c) रानी के सामने दुर्गम पहाड़ आ गया
(d) इनमें से कोई नहीं ।

Answer

Answer: (b) रानी के रास्ते में नाला पड़ा


Question 2.
घोड़ा क्यों अड़ गया?
(a) घोड़ा प्यासा था।
(b) घोड़ा भूखा था।
(c) घोड़ा थक गया था।
(d) घोड़ा नया था।

Answer

Answer: (d) घोड़ा नया था।


Question 3.
सिंहनी किसे कहा गया है?
(a) रानी लक्ष्मीबाई को
(b) रानी की सखियों को
(c) जंगल की शेरनी को
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) रानी लक्ष्मीबाई को


(17)

रानी गई सिधार चिता अब उसकी दिव्य सवारी थी,
मिला तेज से तेज, तेज की वह सच्ची अधिकारी थी,
अभी उम्र कुल तेईस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी,
हमको जीवित करने आई बन स्वतंत्रता नारी थी,
दिखा गई पथ, सिखा गई हमको
जो सीख सिखानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥

Question 1.
अब रानी की सवारी क्या थी?
(a) रथ
(b) घोड़ा
(c) चिता
(d) हाथी

Answer

Answer: (b) घोड़ा


Question 2.
वीरगति प्राप्त करते समय रानी की उम्र क्या थी?
(a) बीस वर्ष
(b) बाईस वर्ष
(c) तेईस वर्ष
(d) पच्चीस वर्ष

Answer

Answer: (c) तेईस वर्ष


Question 3.
रानी लक्ष्मीबाई ने कौन-सा पथ दिखाया?
(a) स्वतंत्रता प्राप्त करने का
(b) अंग्रेजों की सत्ता का विनाश करने का
(c) अंग्रेजों की हर चाल का मुँहतोड़ जवाब देने का
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (a) स्वतंत्रता प्राप्त करने का


Question 4.
रानी की क्या दशा हुई ?

Answer

Answer: रानी अपना अमर बलिदान देकर स्वर्ग सिधार गई थी।


Question 5.
रानी लक्ष्मीबाई को अवतारी क्यों कहा गया है?

Answer

Answer: रानी लक्ष्मीबाई ने अत्यंत कम उम्र में जो साहस और वीरता दिखाई, वह किसी साधारण मनुष्य की क्षमता से बाहर की बात थी। इसलिए उन्हें अवतारी अर्थात ईश्वर का रूप कहा गया है।


Question 6.
मिला तेज से तेज, तेज की वह सच्ची अधिकारी थी-का क्या अर्थ है ?

Answer

Answer: रानी शहीद हो गई। चिता उनकी अलौकिक सवारी थी, जिस पर चढ़कर वह इस लोक से उस लोक को प्रस्थान कर गई। उनके तेज से अग्नि का तेज मिला, वह सही अर्थों में तेजस्विनी थी और तेज की अधिकारी थी।


(18)

जाओ रानी याद रखेंगे हम कृतज्ञ भारतवासी,
यह तेरा बलिदान जगावेगा स्वतंत्रता अविनाशी,
होवे चुप इतिहास, लगे सच्चाई को चाहे फाँसी,
हो मदमाती विजय, मिटा दे गोलों से चाहे झाँसी,
तेरा स्मारक तू ही होगी,
तू खुद अमिट निशानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।

Question 1.
यहाँ रानी के कहाँ जाने की बात हो रही है?
(a) स्वर्ग
(b) झाँसी में
(c) भारत से बाहर
(d) अपने घर

Answer

Answer: (a) स्वर्ग


Question 2.
रानी का बलिदान हमारे हृदयों में कैसी स्वतंत्रता का भाव पैदा करता है?
(a) अस्थाई
(b) चिरस्थाई
(c) घूमने-फिरने की स्वतंत्रता
(d) मत देने की आज़ादी

Answer

Answer: (b) चिरस्थाई


Question 3.
रानी लक्ष्मीबाई के अमर होने का क्या कारण था?
(a) स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु लक्ष्मीबाई का संघर्ष
(b) अंग्रेजों के समक्ष घुटने टेकने के कारण
(c) अपनी जान की परवाह न करते हुए जीवन के अंतिम दम तक लड़ना
(d) अपने जीवन में ऐसे कार्य किए जिनके लिए वह अमर रहेगी। इसलिए कहा गया कि उसे याद करने हेतु किसी स्मारक की आवश्यकता नहीं।

Answer

Answer: (d) अपने जीवन में ऐसे कार्य किए जिनके लिए वह अमर रहेगी। इसलिए कहा गया कि उसे याद करने हेतु किसी स्मारक की आवश्यकता नहीं।


Question 4.
भारतवासी क्या करेंगे?

Answer

Answer: भारतवासी कृतज्ञ हैं, अत: लक्ष्मीबाई के अमर बलिदान को सदा याद रखेंगे।


Question 5.
रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान भारतीयों के मन में कैसी स्वतंत्रता का भाव जगाता है?

Answer

Answer: लक्ष्मीबाई का बलिदान भारतीयों के मन में चिर स्थाई स्वतंत्रता का भाव जगाता है।


Question 6.
अंग्रेजों की विजय को कैसा बताया गया है?

Answer

Answer: अंग्रेजों की विजय को मदमाती बताया गया है।


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 9 टिकट अलबम with Answers

टिकट अलबम Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
‘टिकट-अलबम’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) सुंदरा रामस्वामी
(b) भगवत शरण उपाध्याय
(c) जया विवेक
(d) अनुबंधोपाध्याय

Answer

Answer: (a) सुंदरा रामस्वामी


Question 2.
नागराजन को अलबम किसने भिजवाया था?
(a) उसके ताऊ ने
(b) उसके चाचा ने
(c) उसके मामा जी ने
(d) उसके दादा जी ने

Answer

Answer: (c) उसके मामा जी ने


Question 3.
नागराजन को लड़के क्यों घेरे रहते थे?
(a) वह अच्छे-अच्छे चुटकुले सुनाता था।
(b) उसके पास सुंदर खिलौने थे।
(c) उसके पास काफ़ी मिठाई थी।
(d) उसके पास टिकट-अलबम था।

Answer

Answer: (d) उसके पास टिकट-अलबम था।


Question 4.
नागराजन के मामा कहाँ रहते थे?
(a) सिंगापुर
(b) त्रिवेंद्रम
(c) तिरुचिरा पल्ली
(d) चेन्नई।

Answer

Answer: (a) सिंगापुर


Question 5.
नागराजन का अलबम किसने चुराया?
(a) पार्वती ने
(b) उसके मित्र ने
(c) राजप्पा ने
(d) किसी पड़ोसी ने।

Answer

Answer: (c) राजप्पा ने


(1)

अब राजप्पा को कोई नहीं पूछता। आजकल सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते।
‘नागराजन घमंडी हो गया है,’ राजप्पा सारे लड़कों में कहता फिरता, पर लड़के भला कहाँ उसकी बातों पर ध्यान देते! नागराजन के मामा जी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाया करता। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते।

Question 1.
नागराजन को लड़के क्यों घेरे रहते थे?
(a) उसके पास सुंदर खिलौने थे।
(b) उसके पास एक टिकट अलबम था।
(c) उसके पास चॉकलेट था।
(d) वह अच्छे-अच्छे चुटकुले सुनाता था।

Answer

Answer: (b) उसके पास एक टिकट अलबम था।


Question 2.
नागराजन के मामा कहाँ रहते थे?
(a) सिंगापुर
(b) त्रिवेंद्रम
(c) दुबई
(d) इंग्लैंड

Answer

Answer: (a) सिंगापुर


Question 3.
सभी लड़के राजप्पा के अलबम की करते थे
(a) निंदा
(b) शिकायत
(c) प्रशंसा
(d) चिंता

Answer

Answer: (c) प्रशंसा


(2)

पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे। पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा।

Question 1.
राजप्पा नागराजन का अलबम क्यों नहीं देखना चाहता था?
(a) ईर्ष्यावश
(b) प्रशंसावश
(c) सामान्य रूप से
(d) संकोच के कारण

Answer

Answer: (a) ईर्ष्यावश


Question 2.
किसके अलबम में अधिक टिकट था?
(a) नागराजन के
(b) राजप्पा के
(c) दोनों के
(d) किसी के नहीं

Answer

Answer: (b) राजप्पा के


Question 3.
नागराजन का अलबम कैसा था?
(a) साधारण
(b) घटिया
(c) बहुत सुंदर
(d) राजप्पा के अलबम जैसा

Answer

Answer: (c) बहुत सुंदर


(3)

राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। साहसा जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।

Question 1.
राजप्पा क्यों कुढ़ रहा था?
(a) मित्रों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा
(b) अलबम खो जाने के कारण।
(c) नागराजन द्वारा किया गया अपमान
(d) अलबम में अच्छे टिकट का न होना

Answer

Answer: (a) मित्रों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा


Question 2.
स्कूल जाना किसे खलने लगा?
(a) नागराजन को
(b) राजप्पा को
(c) अन्य लड़कों को
(d) उपर्युक्त सभी को

Answer

Answer: (b) राजप्पा को


Question 3.
रात के समय राजप्पा क्या करता था?
(a) लेट जाता
(b) ट्रंक खोलता
(c) अलबम निकालकर देखता
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


(4)

पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे, उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे, पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा। अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे-अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था- -ए. एम. नागराजन ‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा ही रहेगा’।

Question 1.
राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा क्यों प्रकट नहीं की?
(a) वह नागराजन को पसंद नहीं करता था।
(b) नागराजन एक घमंडी लड़का था।
(c) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।
(d) नागराजन ने राजप्पा को अलबम दिखाने से मना कर दिया था।

Answer

Answer: (c) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।


Question 2.
नागराजन का अलबम कैसा था?
(a) बहुत अच्छा
(b) बहुत खराब
(c) बहुत टिकटों वाला
(d) रद्दी

Answer

Answer: (a) बहुत अच्छा


Question 3.
नागराजन के अलबम पर नागराजन का नाम किसने लिखा था?
(a) राजप्पा ने
(b) नागराजन ने
(c) नागराजन के मामा ने
(d) इसमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) नागराजन के मामा ने


(5)

सीढ़ियों के पास जाकर उसने एक बार झाँककर देखा, फिर जल्दी से दराज़ खोली। अलबम ऊपर ही रखा हुआ था। पहला पृष्ठ खोला। उन वाक्यों को उसने दोबारा पढ़ा। उसका दिल तेज़ी से धड़कने लगा। अलबम को झट कमीज़ के नीचे खोंस लिया और दराज़ बंद कर दिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भागा। घर जाकर सीधा पुस्तक की अलमारी के पास गया और पीछे की ओर अलबम छिपा दिया। उसने बाहर आकर झाँका। पूरा शरीर जैसे जलने लगा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।

Question 1.
दराज़ किसने खोली?
(a) नागराजन ने
(b) राजप्पा ने
(c) कमाक्षी ने
(d) किसी ने नहीं

Answer

Answer: (b) राजप्पा ने


Question 2.
राजप्पा ने कौन सा पृष्ठ खोला?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा

Answer

Answer: (a) पहला


Question 3.
राजप्पा कहाँ भागकर गया?
(a) सीढ़ियों की ओर
(b) घर की ओर
(c) विद्यालय की ओर
(d) अंदर की ओर

Answer

Answer: (b) घर की ओर


(6)

राजप्पा पिछवाड़े की ओर भागा। जल्दी से बाथरूम में घुसकर दरवाज़ा बंद कर लिया। अम्मा ने अँगीठी पर गरम पानी की देगची चढ़ा रखी थी। उसने अलबम को अँगीठी में डाल दिया। अलबम जलने लगा। कितने प्यारे टिकट थे। राजप्पा की आँखों में आँसू आ गए।

Question 1.
राजप्पा कहाँ से भागा?
(a) घर के आगे से
(b) घर के पिछवाड़े से
(c) घर के सामने से
(d) गली से

Answer

Answer: (b) घर के पिछवाड़े से


Question 2.
वह जल्दी से कहाँ घुस गया?
(a) घर में
(b) दुकान में
(c) बाथरूम में
(d) स्कूल में

Answer

Answer: (c) बाथरूम में


Question 3.
अम्मा ने किसमें गरम करने के लिए पानी चढ़ा रखी थी?
(a) लोटा में
(b) घड़ा में
(c) चाय के बरतन
(d) देगची में

Answer

Answer: (d) देगची में


(7)

अब राजप्पा को कोई नहीं पूछता। आजकल सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते। ‘नागराजन घमंडी हो गया है’, राजप्पा सारे लड़कों में कहता फि रता। पर लड़के भला कहाँ उसकी बातों पर ध्यान देते! नागराजन के मामा जी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाया करता। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते।

Question 1.
आजकल नागराजन को लड़के घेरे रहते थे और क्यों?

Answer

Answer: आजकल लड़के नागराजन को घेरे रहते थे, क्योंकि उसके पास एक सुंदर अलबम था।


Question 2.
राजप्पा को कोई क्यों नहीं पूछता था?

Answer

Answer: राजप्पा के अलबम से अधिक सुंदर अब नागराजन के पास था। इसलिए राजप्पा को कोई नहीं पूछता था।


Question 3.
नागराजन के पास अलबम कहाँ से आया था?

Answer

Answer: नागराजन के पास अलबम सिंगापुर से आया था। इसे उसके मामा जी ने भिजवाया था।


Question 4.
राजप्पा नागराजन को घमंडी क्यों कहता फिरता?

Answer

Answer: नागराजन के अलबम को देखने के लिए सभी उसे घेरे रहते। उसके आसपास लड़कों का जमघट लगा रहता। इसलिए राजप्पा सबसे कहता था कि नागराजन घमंडी हो गया है।


Question 5.
लड़के उसके अलबम को कब देखते थे?

Answer

Answer: लड़के नागराजन के अलबम को सुबह पहली घंटी बजने तक देखते थे।


(8)

अब राजप्पा के अलबम को कोई पूछने वाला नहीं था। वाकई उसकी शान अब घट गई थी। राजप्पा के अलबम की लड़कों में काफ़ी तारीफ़ रही थी। मधुमक्खी की तरह उसने एक-एक करके टिकट जमा किए थे। उसे तो बस एक यही धुन सवार थी। सुबह आठ बजे वह घर से निकल पड़ता। टिकट जमा करने वाले सारे लड़कों के चक्कर लगाता।

Question 1.
गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

Answer

Answer: पाठ का नाम-टिकट अलबम, लेखक का नाम-सुंदरा रामस्वामी।


Question 2.
अब किसके अलबम की पूछ नहीं रह गई थी?

Answer

Answer: अब राजप्पा के अलबम की पूछ लड़कों में नहीं रह गई थी।


Question 3.
राजप्पा को क्या धुन सवार थी?

Answer

Answer: राजप्पा को तरह-तरह की टिकटें जमा करने की धुन सवार होती थी।


(9)

राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। सहसा न जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।

Question 1.
राजप्पा के कुढ़ने का क्या कारण था?

Answer

Answer: राजप्पा के कुढ़ने का कारण साथियों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा था।


Question 2.
कौन मन-ही-मन कुढ़ रहा था और क्यों?

Answer

Answer: राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था, क्योंकि लड़के उसकी ओर ध्यान नहीं देते थे।


Question 3.
राजप्पा के स्वभाव में अचानक क्या परिवर्तन आया?

Answer

Answer: पहले वह शनिवार और रविवार को टिकटों की खोज में घर से बाहर निकल जाता था, पर अब वह घर में ही घुसा रहता था।


(10)

सीढ़ियों के पास जाकर उसने झाँककर देखा। फिर जल्दी से दराज़ खोली। अलबम ऊपर ही रखा हुआ था। पहला पृष्ठ खोला। उन वाक्यों को उसने दोबारा पढ़ा। उसका दिल तेज़ी से धड़कने लगा। अलबम को झट कमीज़ के नीचे खोंस लिया और दराज़ बंद कर दिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भागा।

Question 1.
पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

Answer

Answer: पाठ का नाम-टिकट अलबम, लेखक का नाम-सुंदरा रामस्वामी।


Question 2.
सीढ़ियों के पास जाकर किसने और क्यों झाँककर देखा?

Answer

Answer: सीढ़ियों के पास जाकर राजप्पा ने झाँका। उसने इसलिए झाँककर देखा कि कहीं कोई उसे देख तो नहीं रहा।


Question 3.
दराज़ खोलने पर उसे क्या मिला?

Answer

Answer: दराज़ खोलने पर नागराजन का अलबम मिला।


(11)

घर जाकर सीधा पुस्तक की अलमारी के पास गया और पीछे की ओर अलबम छिपा दिया। उसने बाहर आकर झाँका। पूरा शरीर जैसे जलने लगा था।
गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था। रात आठ बजे अपू आया। हाथ-पाँव हिलाकर उसने पूरी बात कह सुनाई।
“सुना। तुमने, नागराजन का अलबम खो गया। हम दोनों शहर गए हुए थे। लौटकर देखा तो अलबम गायब!”

Question 1.
राजप्पा कहाँ से आ रहा था?

Answer

Answer: राजप्पा नागराजन के घर से उसका अलबम चुरा करके आ रहा था।

Question 2.
राजप्पा ने नागराजन का अलबम क्यों चुराया?

Answer

Answer: राजप्पा ने नागराजन का अलबम टिकट चुराने के लिए चुराया था।


Question 3.
राजप्पा ने अलबम को छिपा क्यों दिया?

Answer

Answer: उसने नागराजन का अलबम चुराया था। वह यह चाहता था कि किसी को इसके बारे में कुछ पता न चले।


MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 5 हामिद खाँ with Answers

Question 1.
दुकानदार का क्या नाम था?
(a) हामिद खाँ
(b) साजिद खाँ
(c) वाजिद खाँ
(d) शराफत खाँ

Answer

Answer: (a) हामिद खाँ


Question 2.
हामिद खाँ ने किस भाषा में अब्दल को आदेश दिया?
(a) उर्दू में
(b) फारसी में
(c) अरबी में
(d) पश्तो में

Answer

Answer: (d) पश्तो में


Question 3.
हामिद खाँ ने लेखक से खाने के कितने पैसे लिए?
(a) दो रुपये
(b) तीन रुपये
(c) पाँच रुपये
(d) कुछ भी नहीं लिया

Answer

Answer: (d) कुछ भी नहीं लिया


Question 4.
लेखक को अचानक ही हामिद खाँ की याद क्यों आ गई?
(a) तक्षशिला के सांप्रदायिक दंगों की खबर सुनकर
(b) मालाबार में दंगे की खबर सुनकर
(c) हामिद खाँ का पत्र पढ़कर
(d) हामिद खाँ का चित्र देखकर

Answer

Answer: (a) तक्षशिला के सांप्रदायिक दंगों की खबर सुनकर


Question 5.
लेखक कहाँ का रहने वाला था?
(a) तक्षशिला का
(b) नालंदा का
(c) मालाबार का
(d) केरल का

Answer

Answer: (c) मालाबार का


Question 6.
अँगीठी के पास कैसा व्यक्ति बैठा हुआ था?
(a) एक अधेड़ उम्र का पठान
(b) एक युवक
(c) एक बच्चा
(d) दुकान का नौकर

Answer

Answer: (a) एक अधेड़ उम्र का पठान


Question 7.
लेखक तक्षशिला क्यों गए थे?
(a) एक साहित्यिक गोष्ठी में भाग लेने।
(b) वहाँ एक विवाह में शामिल होने के लिए
(c) तक्षशिला के पौराणिक खंडहर देखने के लिए
(d) वे भारतीय दूतावास में कार्यरत थे

Answer

Answer: (c) तक्षशिला के पौराणिक खंडहर देखने के लिए


Question 8.
तक्षशिला कहाँ है?
(a) भारत में
(b) पाकिस्तान में
(c) बांग्लादेश में
(d) नेपाल में

Answer

Answer: (b) पाकिस्तान में


जिससे संबंधित कथन हो उसके साथ मिलान कीजिए।

(क) काश! मैं आपके मुल्क में आकर यह सब देखता – अब्दुल
(ख) क्या आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं होता – हामिद खाँ
(ग) वह दुकान के पिछवाड़े की तरफ भागा – अब्बा जान
(घ) एक दढ़ियल बुड्ढा गंदे तकिए पर कोहनी टेके हुक्का पी रहा था। – हामिद खाँ
(ङ) भाई जान आप कहाँ के रहने वाले हैं? – लेखक
(च) एक दुकानदार के नाते आपको खाने के पैसे लेने पड़ेंगे। – लेखक

Answer

Answer:
(क) हामिद खाँ
(ख) लेखक
(ग) अब्दुल
(घ) हामिद के अब्बा जान
(ङ) हामिद खाँ
(च) लेखक


उचित वाक्यांश के साथ मिलान करते हुए वाक्य पूरा कीजिए

MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 5 हामिद खाँ with Answers 1

Answer

Answer:
(क) एक गाँव की ओर निकल पड़ा
(ख) धुआँ, मच्छर और गंदगी से भरी जगह दिखी
(ग) अपने आप उस दुकान की ओर मुड़ गए
(घ) एक अधेड़ पठान ने पूछा
(ङ) हामिद खाँ की ओर बढ़ाया
(च) हामिद खाँ को नहीं देखा
(छ) शैतान भी लुक-छिप कर चलता है।