MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय with Answers

Question 1.
लेखक को पाँचवीं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दो पुस्तकें पुरस्कार में मिलीं, दूसरी पुस्तक का क्या नाम था?
(a) ट्रस्टी द रग
(b) लपटंट पिगसन की डायरी
(c) एडवंचर लाइफ
(d) मुस्कराते रहो

Answer

Answer: (a) ट्रस्टी द रग


Question 2.
‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने किस नाम से लाइब्रेरी स्थापित की?
(a) दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी
(b) आर्ष पुस्तकालय
(c) सरस्वती
(d) पब्लिक लाइब्रेरी

Answer

Answer: (d) पब्लिक लाइब्रेरी


Question 3.
मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का क्या नाम था?
(a) निजी पुस्तकालय
(b) भारती भवन
(c) सरस्वती भवन
(d) भवानी भवन

Answer

Answer: (b) भारती भवन


Question 4.
लेखक के मुहल्ले की लाइब्रेरी का क्या नाम था?
(a) भारती भवन
(b) साहित्य सदन
(c) हरि भवन
(d) सरस्वती निकेतन

Answer

Answer: (c) हरि भवन


Question 5.
निम्न में से कौन-सी पुस्तक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी की नहीं है?
(a) आनंद मठ
(b) कपाल कुण्डला
(c) दुर्गेश नंदनी
(d) रंगभूमि

Answer

Answer: (d) रंगभूमि
रंगभूमि प्रेमचंद द्वारा रचित नाटक है।


Question 6.
लेखक ने देवदास फिल्म न देखकर फिल्म के लिए मिले पैसों से क्या खरीदा?
(a) एक ट्रांजिस्टर
(b) देवदास उपन्यास
(c) मानसरोवर कथा संग्रह .
(d) पेरिस का कुबड़ा (लेखक विक्टर ह्यूगो)

Answer

Answer: (b) देवदास उपन्यास
बंकिमचंद्र द्वारा लिखित देवदास उपन्यास खरीदा।


Question 7.
महर्षि दयानंद कैसे व्यक्ति थे?
(a) सनातन धर्म को मानने वाले
(b) मूर्ति पूजा करने वाले
(c) पाखंडों का खंडन करने वाले
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) पाखंडों का खंडन करने वाले


Question 8.
लेखक को किसकी जीवनी ने प्रभावित किया?
(a) गाँधी जी की
(b) नेहरू जी की
(c) सुभाषचंद्र बोस की
(d) महर्षि दयानंद की

Answer

Answer: (d) महर्षि दयानंद की


Question 9.
लेखक के लिए बचपन में कौन-कौन सी पत्रिकाएँ आती थीं?
(a) नंदन एवं चंपक
(b) बालसखा एवं चमचम
(c) सुमन सौरभ एवं बाल भारती
(d) बालहंस एवं पराग

Answer

Answer: (b) बालसखा एवं चमचम


Question 10.
लेखक के पिता ने किनके आह्वान पर सरकारी नौकरी छोड़ी?
(a) नेहरू जी के
(b) सुभाषचंद्र के
(c) भगतसिंह के
(d) गाँधी जी के

Answer

Answer: (d) गाँधी जी के


Question 11.
लेखक को हॉस्पीटल लाकर कहाँ रखा गया?
(a) बेडरूम में
(b) आँगन में
(c) किताबों वाले कमरे में
(d) रिश्तेदार के घर

Answer

Answer: (c) किताबों वाले कमरे में


Question 12.
बिजली के शॉक्स देने में लेखक धर्मवीर भारती का कितने प्रतिशत हृदय नष्ट (Damage) हो गया?
(a) साठ प्रतिशत
(b) चालीस प्रतिशत
(c) पच्चीस प्रतिशत
(d) पचास प्रतिशत

Answer

Answer: (a) साठ प्रतिशत


सही वाक्यांश के साथ मिलान करके लिखिए।

MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय with Answers 1

Answer

Answer:
(क) इन्हीं के आशीर्वाद से तुम बचे हो।
(ख) जीवन में यही पढ़ाई काम आएगी।
(ग) अद्भुत व्यक्ति थे।
(घ) किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक कैसे जगा।


सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए।

(क) लेखक बचपन में नंदन और बालहंस पत्रिकाएँ पढ़ते थे।

Answer

Answer: (✗)
बालसखा व चमचम पढ़ते थे


(ख) लेखक को उनके किताबों वाले कमरे में रखा गया।

Answer

Answer: (✓)


(ग) सत्यार्थ प्रकाश के लेखक महर्षि दयानंद जी हैं।

Answer

Answer: (✓)


(घ) पिता की अलमारी के एक खाने में लेखक ने अपनी लाइब्रेरी की स्थापना की।

Answer

Answer: (✓)


(ङ) भारती भवन की स्थापना नेहरू जी ने की।

Answer

Answer: (✗)
भारती भवन लाइब्रेरी की स्थापना मदनमोहन मालवीय जी ने की थी।


(च) ‘अन्ना केरेनिना’ रवींद्रनाथ टैगोर की रचना है।

Answer

Answer: (✗)
‘अन्ना केरेनिना’ टॉलस्टाय की रचना है।


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 3 नादान दोस्त with Answers

नादान दोस्त Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
चिड़िया ने अंडे कहाँ दिए थे?
(a) छत पर
(b) कार्निस पर
(c) खिड़की पर
(d) पेड़ पर

Answer

Answer: (b) कार्निस पर


Question 2.
‘नादान दोस्त’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) कृष्णा सोबती
(b) प्रेमचंद
(c) विनय महाजन
(d) विष्णु प्रभाकर

Answer

Answer: (b) प्रेमचंद


Question 3.
श्यामा ने माँ को यह क्यों नहीं बताया कि दरवाज़ा केशव ने खोला था?
(a) क्योंकि इससे केशव नाराज़ हो जाता
(b) यह सुनकर माँ पीट देती
(c) यह सुनकर माँ दोनों की पिटाई करती
(d) इनमें से कोई नहीं।

Answer

Answer: (b) यह सुनकर माँ पीट देती


Question 4.
बच्चों के मन में क्या जिज्ञासा थी?
(a) अंडों को देखने की
(b) चिड़िया को उड़ाने की
(c) चिड़िया के लिए सभी प्रबंध करने की
(d) चिड़िया के अंडों से बच्चे बनने की प्रक्रिया देखने की

Answer

Answer: (d) चिड़िया के अंडों से बच्चे बनने की प्रक्रिया देखने की


Question 5.
केशव और श्यामा ने चिड़ियों के खाने के लिए क्या बिखेरा?
(a) गेहूँ
(b) मक्का
(c) चावल
(d) जौ

Answer

Answer: (c) चावल


(1)

केशव के घर कार्निस के ऊपर एक चिड़िया ने अंडे दिए थे। केशव और उसकी बहन श्यामा दोनों बड़े ध्यान से चिड़िया को यहाँ आते-जाते देखा करते। सवेरे दोनों आँखें मलते कार्निस के सामने पहँच जाते और चिडा और चिडिया दोनों को वहाँ बैठा पाते। उनको देखने में दोनों बच्चों को न मालूम क्या मज़ा मिलता, दूध और जलेबी की सुध भी न रहती थी। दोनों के दिल में तरह-तरह के सवाल उठते। अंडे कितने बड़े होंगे? किस रंग के होंगे? कितने होंगे? क्या खाते होंगे? उनमें से बच्चे किस तरह निकल आएँगे? बच्चों के पर कैसे निकलेंगे? घोंसला कैसा है? लेकिन इन बातों का जवाब देने वाला कोई नहीं।

Question 1.
चिड़िया ने अंडे कहाँ दिए थे?
(a) घोसले में
(b) कार्निस के ऊपर
(c) खिड़की में
(d) रोशनदान पर

Answer

Answer: (b) कार्निस के ऊपर


Question 2.
दोनों बच्चे किसे देखकर आनंदित होते थे?
(a) दूध जलेबी को
(b) चिड़िया के अंडों को
(c) चिड़िया और चिड़ा को
(d) कार्निस को

Answer

Answer: (c) चिड़िया और चिड़ा को


Question 3.
केशव और श्यामा के मन में क्या-क्या सवाल उठते थे?
(a) अंडे कितने बड़े होंगे
(b) अंडे कितने होंगे
(c) क्या खाते होंगे
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


(2)

इस तरह तीन-चार दिन गुज़र गए। दोनों बच्चों की जिज्ञासा दिन ब दिन बढ़ती जाती थी। अंडों को देखने के लिए वे अधीर हो उठते थे। उन्होंने अनुमान लगाया कि अब ज़रूर बच्चे निकल आए होंगे। बच्चों के चारे का सवाल अब उनके सामने आ खड़ा हुआ। चिड़िया बेचारी इतना दाना कहाँ पाएगी कि सारे बच्चों का पेट भरे! गरीब बच्चे भूख के मारे चूं-धूं करके मर जाएँगे।

Question 1.
कितने दिन गुज़र गए?
(a) दो
(b) तीन
(c) तीन-चार
(d) पाँच

Answer

Answer: (c) तीन-चार


Question 2.
बच्चों के मन में क्या जिज्ञासा थी?
(a) अंडों को देखने के लिए
(b) दूध पीने के लिए
(c) चिड़िया को उड़ाने की
(d) चिड़िया के लिए सभी प्रबंध करने की

Answer

Answer: (a) अंडों को देखने के लिए


Question 3.
चिड़िया को दाना किसलिए चाहिए था?
(a) अपना पेट भरने के लिए
(b) अपने बच्चों का पेट भरने के लिए
(c) बच्चे को उड़ने के लिए
(d) केशव और श्यामा के लिए

Answer

Answer: (b) अपने बच्चों का पेट भरने के लिए


(3)

गरमी के दिन थे। बाबू जी दफ़्तर गए हुए थे। अम्माँ दोनों बच्चों को कमरे में सुलाकर खुद सो गई थीं, लेकिन बच्चों की आँखों में आज नींद कहाँ ? अम्माँ जी को बहलाने के लिए दोनों दम रोके, आँखें बंद किए, मौके का इंतज़ार कर रहे थे। ज्यों ही मालूम हुआ कि अम्मा जी अच्छी तरह से सो गईं, दोनों चुपके से उठे और बहुत धीरे से दरवाज़े की सिटकनी खोलकर बाहर निकल आए। अंडों की हिफ़ाज़त की तैयारियाँ होने लगीं।

Question 1.
यहाँ किस मौसम की बात हो रही है?
(a) सरदी की
(b) गरमी की
(c) बरसात की
(d) वसंत की

Answer

Answer: (b) गरमी की


Question 2.
बच्चों की आँखों में नींद क्यों नहीं थी?
(a) गरमी के कारण
(b) भूख के कारण
(c) कार्निस की ओर जाने की उत्सुकता के कारण
(d) बाबू जी के दफ्तर जाने के कारण

Answer

Answer: (c) कार्निस की ओर जाने की उत्सुकता के कारण


Question 3.
केशव कार्निस तक कैसे पहुँचा?
(a) सीढ़ी लगाकर
(b) स्टूल लगाकर
(c) चारपाई लगाकर
(d) स्टूल व नहाने की चौकी लगाकर

Answer

Answer: (d) स्टूल व नहाने की चौकी लगाकर


(4)

केशव के घर कार्निस के ऊपर एक चिड़िया ने अंडे दिए थे। केशव और उसकी बहन श्यामा बड़े ध्यान से चिड़िया को वहाँ आते-जाते देखा करते। सवेरे दोनों आँखें मलते कार्निस के सामने पहुँच जाते और चिड़ा और चिड़िया दोनों को वहाँ बैठा पाते। उनको देखने में दोनों बच्चों को न मालूम क्या मज़ा मिलता, दूध और जलेबी की सुध भी न रहती थी। दोनों के दिल में तरह-तरह के सवाल उठते।

Question 1.
गद्यांश और लेखक का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
पाठ का नाम-नादान दोस्त
लेखक का नाम-प्रेमचंद।


Question 2.
चिड़िया ने अंडे कहाँ दिए थे?

Answer

Answer: चिड़िया ने अंडे केशव के घर कार्निस के ऊपर दिए थे।


Question 3.
बच्चे कब कार्निस के सामने पहुँचते थे और उन्हें क्या दिखाई देता था?

Answer

Answer: बच्चे प्रातः उठते और उठते ही आँखें मलते-मलते कार्निस के सामने पहुँच जाते। उन्हें वहाँ चिड़ा और चिड़िया बैठे दिखाई देते थे।


(5)

दोनों बच्चे चाव से काम करने लगे। श्यामा माँ की आँख बचाकर मटके से चावल निकाल लाई। केशव ने पत्थर की प्याली का तेल चुपके से ज़मीन पर गिरा दिया और उसे खूब साफ़ करके उसमें पानी भरा।
अब चाँदनी के लिए कपड़ा कहाँ से आए? फिर ऊपर बगैर छड़ियों के कपड़ा ठहरेगा कैसे और छड़ियाँ खड़ी होंगी कैसे?

Question 1.
केशव और श्यामा क्या काम करने लगे?

Answer

Answer: केशव और श्यामा चिड़िया के बच्चों की सुरक्षा और खाने-पीने के काम को बड़े चाव से करने लगे।


Question 2.
श्यामा क्या लाई?

Answer

Answer: श्यामा माँ की आँख बचाकर मटके से चावल निकाल लाई।


Question 3.
पत्थर की प्याली को क्यों साफ़ किया गया?

Answer

Answer: पत्थर की प्याली को इसलिए साफ़ किया गया ताकि उसमें चिड़िया के बच्चों के लिए पीने का पानी भरा जा सके।


(6)

किवाड़ केशव ने खोला था, लेकिन श्यामा ने माँ से यह बात नहीं कही। उसे डर लगा कि भइया पिट जाएँगे। केशव दिल में काँप रहा था कि कहीं श्यामा कह न दे। अंडे न दिखाए थे, इससे अब उसको श्यामा पर विश्वास न था। श्यामा सिर्फ मुहब्बत के मारे चुप थी या इस कसूर में हिस्सेदार होने की वजह से, इसका फ़ैसला नहीं किया जा सकता। शायद दोनों ही बाते थीं।

Question 1.
श्यामा ने माँ को यह क्यों नहीं बताया कि दरवाज़ा केशव ने खोला था?

Answer

Answer: क्योंकि यह सुनकर माँ केशव को पीट देती।


Question 2.
केशव को क्या डर था?

Answer

Answer: श्यामा माँ को यह न बता दे कि उसने चिड़िया के अंडों को छेड़ा है।


Question 3.
श्यामा चुप क्यों थी?

Answer

Answer: क्योंकि उसे केशव के पिटने का डर था, वह भी भाई के साथ पूरी हिस्सेदार थी और माँ की बातों का उसके पास कोई उत्तर नहीं था।


(7)

केशव रोनी सूरत बनाकर बोला-मैंने तो सिर्फ अंडों को गद्दी पर रख दिया था अम्मा जी! माँ को हँसी आ गई।
मगर केशव को कई दिनों तक अपनी गलती पर अफ़सोस होता रहा। अंडों की हिफ़ाज़त करने के जोग में उसने उसका सत्यानाश कर डाला। इसे याद कर वह कभी-कभी रो पड़ता था।

Question 1.
केशव ने रोनी सूरत क्यों बना ली?

Answer

Answer: क्योंकि अंडे टूट जाने पर अपनी माँ का डर था।


Question 2.
माँ को हँसी क्यों आ गई?

Answer

Answer: क्योंकि सारी घटना को सहज रूप में लिया गया।


Question 3.
केशव कभी-कभी रो क्यों पड़ता था?

Answer

Answer: क्योंकि उसे अपनी गलती का अहसास था कि उसकी छेड़ा-छाड़ी के कारण ही अंडे टूट गए हैं।


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन with Answers

बचपन Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
‘बचपन’ पाठ किसकी रचना है-
(a) प्रेमचंद
(b) रवींद्रनाथ टैगोर
(c) महादेवी वर्मा
(d) कृष्णा सोबती

Answer

Answer: (d) कृष्णा सोबती


Question 2.
लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या काम करती थी?
(a) वह विद्यालय जाती थी।
(b) वह पौधों की देख-रेख करती थी।
(c) वह नृत्य करती थी।
(d) वह अपने मोज़े व जूते पॉलिश करती थी

Answer

Answer: (d) वह अपने मोज़े व जूते पॉलिश करती थी


Question 3.
लेखिका का जन्म किस सदी में हुआ था?
(a) 18वीं सदी
(b) 20वीं सदी
(c) 21वीं सदी
(d) 22वीं सदी

Answer

Answer: (b) 20वीं सदी


Question 4.
पहले गीत-संगीत सुनने के क्या साधन थे?
(a) रेडियो
(b) टेलीविज़न
(c) ग्रामोफ़ोन
(d) सी० डी० प्लेयर

Answer

Answer: (c) ग्रामोफ़ोन


Question 5.
हर शनिवार लेखिका को क्या पीना पड़ता था?
(a) घी
(b) ऑलिव ऑयल
(c) सरसों तेल
(d) नारियल तेल

Answer

Answer: (b) ऑलिव ऑयल


(1)

मैं तुमसे कुछ इतनी बड़ी हूँ कि तुम्हारी दादी भी हो सकती हूँ, तुम्हारी नानी भी। बड़ी बुआ भी-बड़ी मौसी भी। परिवार में मुझे सभी लोग जीजी कहकर ही पुकारते हैं।
हाँ, मैं इन दिनों कुछ बड़ा-बड़ा यानी उम्र में सयाना महसूस करने लगी हूँ। शायद इसलिए कि पिछली शताब्दी में पैदा हुई थी। मेरे पहनने-ओढने में भी काफ़ी बदलाव आए हैं। पहले मैं रंग-बिरंगे कपड़े पहनती रही हैं। नीला-जामुनी-ग्रे-काला-चॉकलेटी। अब मन कुछ ऐसा करता है कि सफ़ेद पहनो। गहरे नहीं, हलके रंग। मैंने पिछले दशकों में तरह-तरह की पोशाकें पहनी हैं। पहले फ्रॉक, फिर निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहँगे, गरारे और अब चूड़ीदार और घेरदार कुरते।

Question 1.
परिवार में लोग लेखिका को क्या कहकर पुकारते थे?
(a) दीदी
(b) मौसी
(c) बहन
(d) जीजी

Answer

Answer: (d) जीजी


Question 2.
लेखिका अब अपने आप को किस स्थिति में पाती है?
(a) अच्छा
(b) बुरा
(c) सयाना
(d) असहज

Answer

Answer: (c) सयाना


Question 3.
लेखिका के मन में अब कैसे कपड़े पहनने की इच्छा होती है?
(a) चॉकलेटी
(b) सफ़ेद
(c) लाल
(d) रंग-बिरंगे

Answer

Answer: (b) सफ़ेद


(2)

हर शनीचर को हमें ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता। यह एक मुश्किल काम था। शनीचर को सुबह से ही नाक में इसकी गंध आने लगती !
छोटे शीशे के गिलास, जिन पर ठीक खुराक के लिए निशान पड़े रहते, उन्हें देखते ही मितली होने लगती। मुझे आज भी लगता है कि अगर हम न भी पीते वह शनिवारी दवा तो कुछ ज़्यादा बिगड़ने वाला नहीं था। सेहत ठीक ही रहती।

Question 1.
इनमें से सही पाठ और लेखिका का नाम बताएँ-
(a) बचपन-कृष्णा सोबती
(b) बचपन-महादेवी वर्मा
(c) बचपन-सुभद्रा कुमारी चौहान
(d) बचपन-रेखा जैन

Answer

Answer: (a) बचपन-कृष्णा सोबती


Question 2.
लेखिका को हर शनिवार की सुबह अच्छी नहीं लगती थी क्योंकि?
(a) क्योंकि विद्यालय जाना पड़ता था
(b) क्योंकि जूते एवं जुराब साफ़ करना पड़ता था
(c) क्योंकि ऑलिव ऑयल पीना पड़ता था
(d) क्योंकि घर का काम करना पड़ता था

Answer

Answer: (d) क्योंकि घर का काम करना पड़ता था


Question 3.
लेखिका को दवा की खुराक का सही पता कैसे लगता था?
(a) डॉक्टर से
(b) माँ से
(c) शीशी पर लिखा हुआ पढ़कर
(d) शीशे के गिलास पर लगे निशान देखकर

Answer

Answer: (c) शीशी पर लिखा हुआ पढ़कर


(3)

शाम को रंग-बिरंगे गुब्बारे। सामने जाखू का पहाड़। ऊँचा चर्च। चर्च की घंटियाँ बजती तो दूर-दूर तक उनकी गूंज फैल जाती। लगता, इसके संगीत से प्रभु ईशू स्वयं कुछ कह रहे हैं।
सामने आकाश पर सूर्यास्त हो रहा है। गुलाबी सुनहरी धारियाँ नीले आसमान पर फैल रही हैं। दूर-दूर फैले पहाड़ों के मुखड़े गहराने लगे और देखते-देखते बत्तियाँ टिमटिमाने लगीं। रिज पर की रौनक और माल की दुकानों की चमक के भी क्या कहने! स्कैंडल पॉइंट की भीड़ से उभरता कोलाहल।
सरवर, स्कैंडल पॉइंट के ठीक सामने उन दिनों एक दुकान हुआ करती थी, जिसके शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल बना हुआ था। इसकी पटरियाँ उस पर खड़ी छोटे-छोटे डिब्बों वाली ट्रेन। एक ओर लाल टीन की छतवाला स्टेशन और सामने सिग्नल देता खंबा-थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बनी सुरंगें!

Question 1.
उपरोक्त गद्यांश में लेखिका ने किस पहाड़ की चर्चा की है?
(a) शिवालिक का पहाड़
(b) सतपुड़ा का पहाड़
(c) हिमालय का पहाड़
(d) जाखू का पहाड़

Answer

Answer: (d) जाखू का पहाड़


Question 2.
‘पहाड़ों के मुखड़े गहराने’ का क्या अर्थ है?
(a) प्रकाश हो जाना
(b) पहाड़ पर सूर्य की रोशनी पड़ना
(c) बत्तियाँ जल जाना
(d) धीरे-धीरे अँधेरा छा जाना

Answer

Answer: (c) बत्तियाँ जल जाना


Question 3.
‘सरवर’, स्कैंडल पॉइंट के सामने वाली दुकान पर किस ट्रेन का मॉडल बना हुआ था?
(a) लखनऊ मेल
(b) अमृतसर मेल
(c) कालका-शिमला मेल
(d) लाहौर मेल

Answer

Answer: (d) लाहौर मेल


(4)

हम बच्चे इतवार की सुबह इसी में लगाते। धो लेने के बाद अपने-अपने जूते पॉलिश करके चमकाते। जब जूते कपड़े या ब्रश से रगड़ते तो पॉलिश की चमक उभरने लगती। सरवर, मुझे आज भी बूट पॉलिश करना अच्छा लगता है। हालाँकि अब नई-नई किस्म के शू आ चुके हैं। कहना होगा कि ये पहले से कहीं ज्यादा आरामदेह हैं। हमें जब नए जूते मिलते, उनके साथ ही छालों का इलाज शुरू हो जाता।
जब कभी लंबी सैर पर निकलते, अपने पास रु ई ज़रूर रखते। जूता लगा तो रुई मोज़े के अंदर। हाँ, हमारे-तुम्हारे बचपन में तो बहुत फ़र्क हो चुका है।
हर शनीचर को हमें ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता। यह एक मुश्किल काम था। शनीचर को सुबह से ही नाक में इसकी गंध आने लगती!

Question 1.
(क) लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थी?

Answer

Answer: बचपन में इतवार की सुबह लेखिका अपनी जुराबें धोती थी और जूतों पर पॉलिश करके चमकाती थी।


Question 2.
जूतों पर पॉलिश की चमक कैसे उभरती थी?

Answer

Answer: कपड़े या ब्रश से रगड़ने पर जूतों पर पॉलिस की चमक उभरती थी।


Question 3.
लेखिका को आज क्या करना अच्छा लग रहा है?

Answer

Answer: लेखिका को आज भी बूट पॉलिश करना अच्छा लगता है।


(5)

शाम को रंग-बिरंगे गुब्बारे। सामने जाखू का पहाड़। ऊँचा चर्च। चर्च की घंटियाँ बजती तो दूर-दूर तक उनकी गूंज फैल जाती। लगता, इसके संगीत से प्रभु ईशू स्वयं कुछ कह रहे हैं। सामने आकाश पर सूर्यास्त हो रहा है। गुलाबी सुनहरी धारियाँ नीले आसमान पर फैल रही हैं। दूर-दूर फैले पहाड़ों के मुखड़े गहराने लगे और देखते-देखते बत्तियाँ टिमटिमाने लगीं। रिज पर की रौनक और माल की दुकानों की चमक के भी क्या कहने! स्कैंडल पॉइंट की भीड़ से उभरता कोलाहल। सरवर, स्कैंडल पॉइंट के ठीक सामने उन दिनों एक दुकान हुआ करती थी, जिसके शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल बना हुआ था। इसकी पटरियाँ-उस पर खड़ी छोटे-छोटे डिब्बों वाली ट्रेन। एक ओर लाल टीन की छतवाला स्टेशन और सामने सिग्नल देता खंबा-थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बनी सुरंगें!

Question 1.
लेखिका किस पहाड़ की बात कर रही है?

Answer

Answer: लेखिका ने जाख के पहाड़ की बात कर रही है।


Question 2.
‘पहाड़ों के मुखड़े गहराने’ का क्या अर्थ है ?

Answer

Answer: ‘पहाड़ों के मुखड़े गहराने’ का अर्थ है-दूर-दूर फैले पहाड़ों के मुखड़े गहराने लगे और देखते-देखते बत्तियाँ टिमटिमाने लगीं।


Question 3.
सरवर ‘स्कैंडल’ पॉइंट के सामने वाली दुकान पर किस ट्रेन का मॉडल बना हुआ था?

Answer

Answer: सरवर, स्कैंडल पॉइंट के ठीक सामने उन दिनों एक दुकान हुआ करती थी, जिसके शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल बना हुआ था।


(6)

पिछली सदी में तेज़ रफ़्तारवाली गाड़ी वही थी। कभी-कभी हवाई जहाज़ भी देखने को मिलते! दिल्ली में जब भी उनकी आवाज़ आती, बच्चे उन्हें देखने बाहर दौड़ते। दीखता एक भारी-भरकम पक्षी उड़ा जा रहा है पंख फैलाकर। यह देखो और वह गायब! उसकी स्पीड ही इतनी तेज़ लगती। हाँ, गाड़ी के मॉडलवाली दुकान के साथ एक और ऐसी दुकान थी जो मुझे कभी नहीं भूलती। यह वह दुकान थी जहाँ मेरा पहला चश्मा बना था। वहाँ आँखों के डॉक्टर अंग्रेज़ थे।

Question 1.
तेज़ रफ़्तारवाली गाड़ी का नाम बताएँ।

Answer

Answer: तेज रफ्तारवाली गाड़ी शिमला-कालका ट्रेन थी।


Question 2.
पिछली शताब्दी की और कौन-सी चीज़ विशेष थी?

Answer

Answer: पिछली शताब्दी में कभी-कभी दिखने वाले हवाई जहाज़ विशेष थे। उन्हें देखने के लिए दिल्ली के बच्चे बाहर तक दौड़ जाते और वह भारी-भरकम पक्षी अपनी गति के कारण क्षण भर में गायब हो जाता।


Question 3.
लेखिका किस दुकान को कभी नहीं भुला पायी?

Answer

Answer: लेखिका चश्मे के दुकान को कभी नहीं भुला पाई।


MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी with Answers

Question 1.
त्रिपुरा का लघु उद्योग क्या है?
(a) माचिस बनाना
(b) अगरबत्तियों के लिए बाँस की सीखें तैयार करना
(c) बर्तन बनाना
(d) कशीदाकारी का कार्य

Answer

Answer: (b) अगरबत्तियों के लिए बाँस की सीखें तैयार करना


Question 2.
लेखक उनाकोटी क्यों गए?
(a) टी.वी. के लिए सीरियल बनाने
(b) भ्रमण के लिए
(c) खेती की उन्नत किस्म की जानकारी लेने
(d) शिक्षा ग्रहण करने

Answer

Answer: (a) टी.वी. के लिए सीरियल बनाने


Question 3.
लेखक द्वारा बनाए गए सीरियल का क्या नाम था?
(a) पहाड़ी प्रदेश
(b) प्रकृति का आँचल
(c) उनाकोटी का कुम्हार
(d) ऑन द रोड

Answer

Answer: (d) ऑन द रोड


Question 4.
लेखक को दिल्ली में उनाकोटी की याद क्यों आ गई?
(a) बादलों की गड़गढ़ाहट सुनकर
(b) अपना सीरियल देखकर
(c) अंधकार को देखकर
(d) चारों ओर फैली धुंध को देखकर

Answer

Answer: (a) बादलों की गड़गढ़ाहट सुनकर


Question 5.
त्रिपुरा के लोगों में असंतोष का क्या कारण है?
(a) गरीबी
(b) अशिक्षा
(c) सरकारी उपेक्षा
(d) बाहरी लोगों का आगमन

Answer

Answer: (d) बाहरी लोगों का आगमन


Question 6.
मनु नदी में बहता बाँसों का काफिला कैसा लग रहा था?
(a) एक बड़े जहाज की तरह
(b) विशाल ड्रेगन की तरह
(c) टापू की तरह
(d) भारी चट्टान की तरह

Answer

Answer: (b) विशाल ड्रेगन की तरह


Question 7.
बाँस के बेड़े की कितने लोग सुरक्षा कर रहे थे?
(a) चार
(b) दस
(c) बीस
(d) पचास

Answer

Answer: (a) चार


Question 8.
उनाकोटी किस तीर्थ के रूप में जाना जाता है?
(a) वैष्णव तीर्थ
(b) शैव तीर्थ
(c) रामेश्वरम् तीर्थ
(d) ब्रह्म तीर्थ

Answer

Answer: (b) शैव तीर्थ


Question 9.
त्रिपुरा की वृद्धि दर कितनी है?
(a) तीन प्रतिशत
(b) चौबीस प्रतिशत
(c) चौंतीस प्रतिशत
(d) पचास प्रतिशत

Answer

Answer: (c) चौंतीस प्रतिशत


Question 10.
त्रिपुरा की असाधारण रूप से जनसंख्या बढ़ने का क्या कारण है?
(a) उच्च जन्म दर
(b) बंगला देश से अवैध घुसपैठ
(c) निम्न मृत्यु दर
(d) सरकार द्वारा जनसंख्या कार्यक्रम न चलाना

Answer

Answer: (b) बंगला देश से अवैध घुसपैठ


Question 11.
नई तकनीक अपनाने पर हेक्टेयर में आलू की कितना बीज लगता है?
(a) दस किलो
(b) सौ किलो
(c) सौ ग्राम
(d) पाँच सौ ग्राम

Answer

Answer: (c) सौ ग्राम
केवल सौ ग्राम।


Question 12.
जिलाधिकारी ने लेखक को किसकी खेती की जानकारी दी?
(a) गेहूँ की
(b) आलू की
(c) टमाटर की
(d) गन्ने की

Answer

Answer: (b) आलू की


Question 13.
कैलास नगर का जिलाधिकारी मूलतः कहाँ का रहने वाला था?
(a) तमिलनाडु का
(b) गुजरात का
(c) आंध्र प्रदेश का
(d) केरल का

Answer

Answer: (d) केरल का


Question 14.
हेमंत कुमार जमातिया कैसे कलाकार थे?
(a) वे शास्त्रीय संगीतज्ञ थे
(b) वे लोक गायक थे
(c) वे पार्श्व गायक थे
(d) वे रेडियो सिंगर थे

Answer

Answer: (d) वे रेडियो सिंगर थे


Question 15.
‘मंजुऋषिदास’ क्या काम करती थी?
(a) वह रेडियो कलाकार थी
(b) वह नगर पंचायत की सदस्या थी
(c) ‘क’ और ‘ख’ कथन सत्य हैं
(d) सभी कथन असत्य हैं

Answer

Answer: (c) ‘क’ और ‘ख’ कथन सत्य हैं


Question 16.
‘हेमंत कुमार जमातिया’ से लेखक का परिचय कहाँ हुआ?
(a) दिल्ली में
(b) अगरतला में
(c) टीलियामुरा कस्बे में
(d) कैलास नगर में

Answer

Answer: (c) टीलियामुरा कस्बे में


Question 17.
त्रिपुरा कैसे समाज का उदाहरण है?
(a) धर्म-निरपेक्ष
(b) धर्म-सापेक्ष
(c) विघटित समाज
(d) बहुधर्मी समाज

Answer

Answer: (d) बहुधर्मी समाज
बहु-धर्म समाज का।


Question 18.
इस पाठ में किस कथा का उल्लेख है?
(a) गंगावतरण
(b) यमुनावतरण
(c) शिशुपाल वध
(d) एक शिकार कथा

Answer

Answer: (a) गंगावतरण
गंगावतरण की कथा।


Question 19.
उनाकोटी का क्या अर्थ है?
(a) एक लाख
(b) एक करोड़
(c) एक करोड़ से एक कम
(d) एक करोड़ से एक अधिक

Answer

Answer: (c) एक करोड़ से एक कम


Question 20.
कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) के. विक्रम सिंह
(b) श्रीराम शर्मा
(c) महादेवी वर्मा
(d) धर्मवीर भारती

Answer

Answer: (a) के. विक्रम सिंह


MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो with Answers

वह चिड़िया जो Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
चिड़िया आनंदपूर्वक क्या खाती है?
(a) दूध भरे गेहूँ के दाने
(b) दूध भरे मक्का के दाने
(c) दूध भरे ज्वार के दाने
(d) दूध भरे धान

Answer

Answer: (c) दूध भरे ज्वार के दाने


Question 2.
चिड़िया के पंख के रंग कैसे हैं?
(a) लाल
(b) पीले
(c) नीले
(d) काले

Answer

Answer: (c) नीले


Question 3.
चिड़िया को पसंद है-
(a) फल
(b) सब्जी
(c) अनाज़ के दाने
(d) मिठाई

Answer

Answer: (c) अनाज़ के दाने


Question 4.
चिड़िया किसके लिए गाती है?
(a) नदियों के लिए
(b) संगीत प्रेमियों के लिए
(c) जंगल के लिए
(d) अपने मित्र के लिए

Answer

Answer: (c) जंगल के लिए


Question 5.
चिड़िया को किन चीज़ों से प्यार है?
(a) नदी से
(b) जंगल से
(c) अन्न से
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


(1)

वह चिड़िया जो-
चोंच मारकर
दूध-भरे जुंडी के दाने
रूचि से रस से खा लेती हूँ
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे अन्न से बहुत प्यार है।

Question 1.
चिड़िया को किससे प्यार है?
(a) अन्न से
(b) नदी से
(c) पहाड़ से
(d) जंगल से

Answer

Answer: (a) अन्न से


Question 2.
जुंडी का अर्थ है
(a) मक्का
(b) गेहूँ की बाली
(c) धान की बाली
(d) ज्वार की बाली

Answer

Answer: (d) ज्वार की बाली


Question 3.
चिड़िया को अनाज के दाने बहुत अच्छे लगते हैं, क्यों?
(a) इससे चिड़िया का पेट भरता है।
(b) इससे चिड़िया को प्यार है।
(c) अनाज के दाने का स्वाद उसे पसंद है।
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


Question 4.
कविता एवं कवि का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
कविता का नाम ‘वह चिड़िया जो’
कवि का नाम-केदारनाथ अग्रवाल


Question 5.
चिड़िया को खाने में क्या पसंद आता है?

Answer

Answer: चिड़िया को दूधयुक्त दाने पसंद हैं।


Question 6.
चिड़िया ने स्वयं को संतोषी क्यों कहा?

Answer

Answer: क्योंकि चिड़िया को जो भी मिल जाता है वह उतने से ही संतोष कर लेती है।


(2)

वह चिड़िया जो-
चोंच मारकर
चढ़ी नदी का दिल टटोलकरे
जल का मोती ले जाती है
वह छोटी गरबीली चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे नदी से बहुत प्यार है।

Question 1.
चिड़िया नदी से क्या ले जाती है?
(a) मछली
(b) जल का मोती
(c) कमल का फूल
(d) पेड़ की पत्ती

Answer

Answer: (b) जल का मोती


Question 2.
इस कविता के कवि कौन हैं?
(a) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) केदार नाथ अग्रवाल
(d) सुभद्रा कुमारी चौहान

Answer

Answer: (c) केदार नाथ अग्रवाल


Question 3.
चिड़िया किसका दिल टटोलती है?
(a) नदी का
(b) मछली का
(c) अपने साथियों का
(d) फूलों का

Answer

Answer: (a) नदी का


Question 4.
उपरोक्त काव्यांश के कवि और कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
कवि का नाम-केदारनाथ अग्रवाल
कविता का नाम-‘वह चिडिया जो’


Question 5.
चिड़िया अपनी चोंच से उस नदी से क्या लाती है?

Answer

Answer: चिड़िया नदी में जो मोती रूपी जल छिपा हुआ होता है, उसे निकालकर लाती है।


Question 6.
छोटी चिड़िया को स्वयं पर गर्व क्यों है?

Answer

Answer: उस छोटी चिड़िया को स्वयं पर गर्व है, क्योंकि उसके नीले पंख बहुत सुंदर हैं तथा वह बहती नदी का पानी आजादी के साथ पीती है।


MCQ Questions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 2 स्मृति with Answers

Question 1.
स्मृति’ पाठ के पढ़ने से बच्चों के बारे में क्या पता चलता है?
(a) बच्चे ना समझ होते हैं
(b) बच्चे दुस्साहसी होते हैं
(c) बच्चे शरारती होते हैं
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं


Question 2.
‘फल किसी दूसरी शक्ति पर निर्भर है’ वह शक्ति कौन-सी है?
(a) ईश्वर
(b) लेखक का भाई
(c) विषधर
(d) लेखक का डंडा

Answer

Answer: (a) ईश्वर


Question 3.
लेखक को किस चीज से मोह थ?
(a) अपनी टोपी से
(b) अपनी छतरी से
(c) अपने कुर्ते से
(d) अपने डंडे से

Answer

Answer: (d) अपने डंडे से


Question 4.
किस विश्वास के बल पर लेखक कुँएं में उतर गया?
(a) भगवान के
(b) ईश्वर के
(c) अपने डंडे के
(d) अपनी धोती के

Answer

Answer: (c) अपने डंडे के


Question 5.
कुँएं के धरातल पर लेखक ने क्या देखा?
(a) अपना डंडा
(b) फन फैलाए विषधर
(c) मिट्टी का ढेला
(d) एक मेंढक

Answer

Answer: (b) फन फैलाए विषधर


Question 6.
यह घटना कब की है?
(a) 1902 की
(b) 1904 की
(c) 1908 की
(d) 1920 की

Answer

Answer: (c) 1908 की


Question 7.
लेखक ने कुँएं की दीवार से मिट्टी नीचे क्यों डाली?
(a) ताकि साँप मर जाए
(b) ताकि साँप भाग जाए
(c) ताकि साँप का ध्यान बँट जाए
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) ताकि साँप का ध्यान बँट जाए


Question 8.
लेखक ने कुँएं से चिट्ठियाँ निकालने का निर्णय क्यों लिया?
(a) क्योंकि चिट्ठियाँ बहुत जरूरी थीं
(b) भाई साहब की पिटाई का डर था
(c) लेखक दुस्साहसी था
(d) ‘क’ और ‘ख’ कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) ‘क’ और ‘ख’ कथन सत्य हैं


Question 9.
बच्चे कुँएं में ढेले किस पर फेंकते थे?
(a) मेंढ़क पर
(b) कछुए पर
(c) साँप पर
(d) नेवले पर

Answer

Answer: (c) साँप पर


Question 10.
बड़े भाई के बुलाने पर लेखक के मन में किस बात का डर था?
(a) भाई साहब की मार का
(b) अपने फेल होने का
(c) होमवर्क के न होने का
(d) भाई साहब द्वारा पाठ सुनने का

Answer

Answer: (a) भाई साहब की मार का


Question 11.
‘स्मृति’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) महादेवी वर्मा .
(b) श्रीराम शर्मा
(c) के. विक्रम सिंह
(d) धर्मवीर भारती

Answer

Answer: (b) श्रीराम शर्मा