Paryayvachi Shabd (Synonyms Words)(पर्यायवाची शब्द)

पर्यायवाची शब्द (Synonyms Words)की परिभाषा

परिभाषा-जो शब्द अर्थ की दृष्टि से समान होते हैं, पर्यायवाची शब्द  Paryayvachi Shabd कहलाते हैं।
जैसे–
दूध के पर्यायवाची हैं-दुग्ध, क्षीर, पय, गोरस।

इनका प्रयोग औचित्य पर निर्भर करता है, अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो जाता है; यथा-‘जंगल में हय दौड़ रहे थे।’

इस वाक्य में ‘हय’ शब्द अश्व, घोड़े आदि का पर्यायवाची है, परन्तु यहाँ इसका औचित्य सही नहीं है। इसका सही प्रयोग इस प्रकार है
‘जंगल में घोड़े दौड़ रहे थे।’ इस प्रकार अर्थ की समानता होते हुए भी पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे की जगह नहीं हो सकता।

प्रमुख पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं-

Learn Hindi Grammar online with example, all the topics are described in easy way for education. Alankar in Hindi Prepared for Class 10, 9 Students and all competitive exams.

(अ)

  • अतिथि – अभ्यागत, मेहमान, पाहुना, आगन्तुक।
  • अन्धकार – तिमिर, अँधेरा, तम।
  • अमृत – सुधा, अमी, पीयूष, सोम।
  • असुर – दानव, दनुज, दैत्य, राक्षस, निशाचर, मनुजाद, यातुधान।
  • आँख – नयन, लोचन, चक्षु, अक्षि, दृग, नेत्र।
  • अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
  • अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
  • अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
  • अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
  • अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
  • अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
  • अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
  • अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
  • अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
  • अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
  • अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
  • अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
  • अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
  • अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
  • अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
  • अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।

(आ)

  • आग – अग्नि अनल, पावक, ज्वाला, हुताश, कृशानु, वैश्वानर।
  • आभूषण – गहना, भूषण, अलंकार, जेवर।
  • आकाश – गगन, नभ, व्योम, अम्बर, आसमान, शून्य।
  • आकाश- आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक।
  • आक्रोश- क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
  • आखेटक- शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध।
  • आगंतुक- मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।
  • आग- पावक, अनल, अग्नि, बाड़व, वहि।
  • आचरण- चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।
  • आचार्य- शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु।
  • आजादी- स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
  • आजीविका- व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।
  • आज्ञा- हुक्म, फरमान, आदेश।
  • आतिथ्य- मेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी।
  • आत्मा- रूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा।
  • आदत- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति।
  • आदमी- मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान।
  • आनन- चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख।
  • आबंटन- विभाजन, वितरण, बाँट, वंटन।
  • आबरू- सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत।

(इ)

  • इन्द्र – महेन्द्र, देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, सुरेश, पुरन्दर, शक्र, देवेन्द्र।
  • इंदु- चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब।
  • इंसान- मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
  • इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल।
  • इजाजत- स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।

(ई)

  • ईश्वर – परमात्मा, परमेश्वर, भगवान्, प्रभु, जगदीश, सर्वेश।
  • ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
  • ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ।
  • ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
  • ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा।

(उ)

  • उपवन – उद्यान, वाटिका, बाग बगीचा आराम, कानन
  • उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
  • उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
  • उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
  • उज्र- ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
  • उत्थान- उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन।
  • उत्साह- उमंग, जोश, उछाह।
  • उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी।
  • उदाहरण- मिसाल, नजीर, दृष्टांत।
  • उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
  • उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद।
  • उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
  • उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष।
  • उपकार- भेंट, नजराना, तोहफा।
  • उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली।

(क)

  • कमल – राजीव, सरोज, पंकज, जलज, नीरज पयोज, नलिन।
  • कपड़ा – वस्त्र, वसन, पट, चीर, अम्बर।
  • कामदेव – अनंग, मदन, काम, मनोज।
  • कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
  • कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा।
  • कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन।
  • कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
  • कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद।
  • कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधाकर, सोम, सुधांशु, हिमांशु, तारापति।
  • कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला।
  • कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख।
  • काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
  • कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक।
  • कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
  • कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
  • किनारा – तट, तीर, कूल, कगार।
  • किरण – कर, अंशु, लेखा।
  • कृष्ण – केशव, श्याम, गोपाल, माधव, गिरिधर, नन्दनन्दन, यशोदानन्दन।
  • कोयल – पिक, कोकिला, वसन्तदूत।

(ग)

  • गंगा – भागीरथी, मन्दाकिनी, त्रिपथगा, जाह्नवी, देवनदी, सुरसरिता।
  • गन्ना- ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।
  • गरदन- गला, कंठ, ग्रीवा, गलई।
  • गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न।
  • गाँव- ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
  • गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
  • गाना- गान, गीत, नगमा, तराना।
  • अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।
  • गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल ।
  • गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।

(घ)

  • घर – गृह, भवन, सदन, आगार, गेह, निकेतन।
  • घोड़ा – अश्व, हय, बाजि, तुरंग।
  • घटना- हादसा, वारदात, वाक्या।
  • घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
  • घपला- गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला।
  • घुमक्कड़- भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
  • घूँस- घूस, रिश्वत, उत्कोच।

(च)

  • चन्द्रमा – शशि, चाँद, निशाचर, विधु, इन्दु, सुधाकर, सोम।
  • चन्द्रिका – ज्योत्स्ना, कौमुदी, शशिकला, चाँदनी।
  • चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
  • चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज।
  • चंद्रशेखर- महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
  • चक्षु- नैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन।
  • चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
  • चना- चणक, रहिला, छोला।
  • चर्मकार- मोची, चमार, पादुकाकार।
  • चारबाग- बाग, बगीचा, उपवन, उद्यान।
  • चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
  • चावल- तंदुल, धान, भात।
  • चिट्ठी- पत्र, पाती, खत।
  • चिराग- दीया, दीपक, दीप, शमा।
  • चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
  • चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी।
  • चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
  • चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
  • चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।

(ज)

  • जंगल – अरण्य, वन, विपिन, कानन, कान्तार।
  • जल – पानी, नीर, सलिल, वारि, पया
  • छँटनी- कटौती, छँटाई, काट-छाँट।
  • छटा- शोभा, छवि, सुंदरता, खूबसूरती।
  • छल- दगा, ठगी, फरेब, छलावा।
  • छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
  • छाती- सीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल।
  • छींटाकशी- ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष।
  • छुटकारा- मुक्ति, रिहाई, निजात।
  • छेरी- बकरी, छागी, अजा।

(त)

  • तलवार – असि, खड्ग, करवाल, चन्द्रहास।
  • तारा – सितारा, नक्षत्र, उडु, तारक।
  • तालाब – सर, सरोवर [2013], जलाशय, ताल, तडाग।
  • तीर – बाण, शर, इषु, विशिख।
  • तबाह- ध्वस्त, नष्ट, बरबाद।
  • तम- अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा।
  • तमा- रजनी, रात, निशा, रात्रि।
  • तमारि- सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर।
  • तरनी- नौका, नाव, किश्ती, नैया।
  • तरुण- युवक, युवा, जवान, नौजवान।
  • तरुणाई- युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन।
  • तहजीब- संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन।
  • तिजारत- व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी।
  • तिरिया- स्त्री, औरत, महिला, ललना।
  • तंगदस्त- तंगहाल, गरीब, फटेहाल, निर्धन।
  • तंज- कटाक्ष, ताना, व्यंग्य, फबती, छींटाकशी।
  • तंदुल- धान, चावल, अक्षत, चाउर।
  • तकदीर- किस्मत, मुकद्दर, नसीब, भाग्य, प्रारब्ध।
  • तट- कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल।

(द)

  • दिन – दिवस, वासर, वार, दिवा।
  • देवता – अमर, विबुध, सुर, देव, अजर।
  • देह – काया, शरीर, तन, गात्र, वपु, तनु।
  • धनुष – चाप, कोदण्ड, धनु, कार्मुक, शरासन।
  • दरीचा- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा।
  • दशकंधर- दशानन, लंकापति, दशकंठ, रावण।
  • दशरथ- अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण।
  • दस्तूर- रीति-रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन।
  • दादा- पितामह, बाबा, आजा।
  • दादुर- मेंढक, मंडूक, भेक।
  • दुर्लभ- अलभ्य, दुष्प्राप्य, अप्राप्य।
  • दुविधा- कशमकश, पशोपेश, असमंजस, अनिश्चय।
  • दुश्मन- रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
  • दुष्कर- कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल।
  • देश- राष्ट्र, राज्य, मुल्क।
  • देशज- देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी।
  • देशाटन- यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण।
  • देहाती- ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य।
  • द्राक्षा- अंगूर, दाख, रसा, रसाला।
  • द्वेषी- विद्वेषी, ईर्ष्यालु, विरोधी।

(न)

  • नदी – सरित, सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी।
  • नौका – नाव, तरणी, तरी, बेड़ी।
  • नियम- उसूल, सिद्धांत, विधि, रीति।
  • निरक्षर- अनपढ़, अपढ़, अशिक्षित, लाइल्म।
  • निराला- अनूठा, अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय।
  • निवेदन- विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
  • निशा- रात्रि, रैन, रात, निशि, विभावरी।
  • निष्ठुर- निर्दयी, निर्मम, संगदिल, क्रूर, कठोर।
  • नीरस- फीका, बेरस, बेजायका, अस्वाद।
  • नूतन- नव, नवल, नव्य, नवीन।
  • नजीर- मिसाल, दृष्टांत, उदाहरण।
  • नशेमन- होंसला, आशियाना, नीड़।
  • नश्वर- नाशवान, फानी, क्षयी, क्षर, भंगुर, मर्त्य।
  • नसीहत- शिक्षा, सीख, उपदेश।
  • नसैनी- जीना, सीढ़ी, सोपान।

(प)

  • पत्थर – पाषाण, पाहन, प्रस्तर, अश्म।
  • पक्षी [2013] – विहग, विहंगम, खग, द्विज।
  • पति – भर्त्ता, आर्यपुत्र, स्वामी, कान्त, प्राणनाथ। पत्ता
  • पता – किसलय, पल्लव, पर्ण, पत्र।
  • पत्नी – भार्या, गृहिणी, घरवाली, सहधर्मिणी, अर्धांगिनी।
  • पहाड़ – पर्वत, गिरि, अचल, शैल, भूधर, नग।
  • पिता – बाप, जनक, ताता – सुत, तनय, तनुज, आत्मज, बेटा।
  • पुत्र – सुता, तनया, तनुजा, आत्मजा, बेटी।
  • पृथ्वी – धरती, भू, भूमि, धरा, अवनी, मही, वसुधा।
  • प्रकाश – ज्योति, द्युति, कान्ति, उजाला।
  • फूल – पुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून।

(ब)

  • बादल – मेघ, घन, वारिद, जलद, जलधर, पयोद।
  • बिजली – दामिनी, तड़ित, चंचला, चपला, विद्युत्।
  • ब्राह्मण – द्विज, भूसुर, भूदेव, विप्रा
  • बहेलिया- आखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी।
  • बाँसुरी- वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी।
  • बाजि- घोड़ा, अश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, हय।
  • बायस- कौआ, कागा, काक, एकाक्ष।
  • बारिश- चौमासा, बरसात, वर्षा, वर्षाऋतु।
  • बुड्ढा- बूढ़ा, बुजुर्ग, वृद्ध, जईफ, वयोवृद्ध।
  • बेगम- महारानी, रानी, राज्ञी, राजमहिषी।
  • बाल- कच, केश, चिकुर, चूल।
  • बंकिम- बाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा।
  • बंजर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  • बंदीगृह- कारागृह, कारागार, कारावास, कैदखाना, जेल।
  • बंधु- भ्राता, भाई, सहोदर, अग्रज, अनुज।

(भ)

  • भौंरा – भ्रमर, अलि, द्विरेफ, मधुप, मधुकर, षट्पद।
  • भाल- मस्तक, पेशानी, माथा, ललाट।
  • भाला- बर्छा, बरछा, नेजा, कुंत, शलाका।
  • भीष्म- गंगापुत्र, शांतनुसुत, भीष्मपितामह, देवव्रत।
  • भुजा- भुज, बाहु, बाँह, बाजू।
  • भेद- फर्क, अंतर, भिन्नता, विषमता।
  • भक्त- आराधक, अर्चक, पुजारी, उपासक, पूजक।
  • भगिनी- बहन, बहना, स्वसा, अग्रजा।
  • भद्र- शिष्ट, शालीन, कुलीन, सभ्य, सलीकेदार, बासलीक़ा।
  • भरतखंड- भारतवर्ष, आर्यावर्त, भारत, हिंदुस्तान, हिंदोस्ताँ।
  • भरोसा- यकीन, विश्वास, ऐतबार, अक़ीदा, आश्वास।
  • भव- संसार, दुनिया, जग, जहाँ, विश्व, खलक, खल्क।

(म)

  • मदिरा – सुरा, पय, मधु, शराब।
  • मनुष्य – मानव, नर, मनुज, आदमी, मर्त्य।
  • माता – माँ, जननी, जाया, अम्बा।
  • माधुर्य – मिठास, मधुरिमा।
  • मित्र – दोस्त, सखा, सहचर, मीत।
  • मुख – वदन, आनन, मुँह।
  • मोक्ष – निर्वाण, कैवल्य, मुक्ति परमपद।
  • मंतव्य- अभिमत, सम्मति, राय, सलाह, विचार।
  • मंसूख- रद्द, निरस्त, ख़ारिज, निरसित।
  • मकड़ी- मकरी, लूता, लूतिका, लूत।
  • मकतब- स्कूल, पाठशाला, विद्यालय, विद्यापीठ।
  • मकर- मगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नक्र, ग्राह, झषराज।
  • मजार- मकबरा, समाधि, कब्र, इमामबाड़ा।
  • मटका- कुंभ, झट, घड़ा, कलश।
  • मत्सर- द्वेष, ईर्ष्या, कुढ़न, जलन, डाह।
  • मनीषा- मति, बुद्धि, मेधा, प्रज्ञा, विचार।
  • मयूख- किरन, किरण, रश्मि, अंशु, मरीचि।
  • मरघट- मसान, मुर्दघाट, श्मशान, श्मशानघाट।
  • मरहूम- स्वर्गवासी, मृत, गोलोकवासी, दिवंगत।
  • मराल- हंस, राजहंस, सितपक्ष, धवलपक्ष।
  • मरुत- पवन, वायु, हवा, वात, समीर, मारुत।
  • मर्कट- बंदर, कपि, कीश, वानर, शाखामृग।

(य)

  • यमुना – सूर्यसुता, कालिन्दी, सूर्यतनया, तरणि-तनूजा, रविसुता।
  • युद्ध – संग्राम, लड़ाई, समर, रण।
  • याज्ञसेनी- पांचाली, द्रौपदी, सैरंध्री, द्रुपदसुता, कृष्णा।
  • याद- स्मृति, स्मरण, स्मरण-शक्ति, सुध, याद्दाश्त।
  • याम- पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून।
  • यामिनी- रजनी, रात, रात्रि, रैन, राका, निशा।
  • युग- जुग, दौर, मन्वंतर, काल, कल्प, जमाना।
  • युद्ध- संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व।
  • यकीन- भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास।
  • यकृत- जिगर, कलेजा, जिगरा, पित्ताशय।
  • यक्ष्मा- टी.बी., तपेदिक, राजरोग, क्षय।
  • यज्ञोपवीत- जनेऊ, उपवीत, ब्रह्मसूत्र।
  • यतीम- बेसहारा, अनाथ, माँ-बापविहीन।

(र)

  • राजा – नृप, भूप, भूपति, नरेश, नृपति, महीप।
  • रात – रात्रि, रजनी, निशा, विभावरी, यामिनी।
  • राक्षस – दनुज, रजनीचर, निशाचर, दैत्य, दानव।
  • कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन।
  • रावण- दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र।
  • राधिका- राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा।
  • रक्त- खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।

(ल)

  • लक्ष्मी – पद्म, रमा, कमला, श्री, चंचला।
  • लक्ष्मण- लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष।
  • लौह- अयस, लोहा, सार।
  • लता- बल्लरी, बल्ली, बेली।

(व)

  • वायु – अनिल, वात, पवन, समीर, हवा।
  • वृक्ष – पेड़, पादप, विटप, द्रुम, तरु।
  • वारिश- वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात।
  • वीर्य- जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज।
  • वज्र- कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि।
  • वायु- हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत।
  • वसन- अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर।
  • विधवा- अनाथा, पतिहीना, राँड़।
  • विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट।

(श)

  • शत्रु – अरि, वैरी, दुश्मन, विपक्षी, रिपु।
  • शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
  • शेषनाग- अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग।
  • शुभ्र- गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात।
  • शहद- पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।
  • सरस्वती- गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।
  • सेना- ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी।
  • साधु- सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन।
  • सलिल- अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि।
  • सगर्भ- बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर।
  • सगर्भा- भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा।

(स)

  • संसार – विश्व, जगत्, दुनिया।
  • सर्प – साँप, भुजंग, नाग, अहि, विषधर, व्याल, फणि।
  • समुद्र – सागर, सिन्धु, रत्नाकर, जलधि, जलनिधि, नदीश, उदधि, पयोधि।
  • सरस्वती – गिरा, वाणी, शारदा, वीणापाणि, वागेश्वरी, महाश्वेता।
  • सवेरा – सूर्योदय, अरुणोदय, प्रातः, ऊषा, भोर।
  • सिंह – शेर, मृगपति, वनराज, केसरी।
  • सुन्दर – रम्य, काम्य, कमनीय, मनोहर, ललाम, ललित, अभिराम।
  • सुगन्ध – सौरभ, सुरभि, खूशबू, महक।
  • सूर्य – सूरज, रवि, आदित्य, दिनकर, भानु, भास्कर, दिनेश, दिवाकर।
  • सेना – अनी, कटक, चमू, फौज, दल।
  • सोना – स्वर्ण, हेम, कनक, कंचन, कुन्दन।
  • सौन्दर्य – सुषमा, शोभा, सुन्दरता।
  • स्त्री – नारी, महिला, अबला, रमणी, ललना, कान्ता, वामा।

पर्यायवाची शब्द अभ्यास

प्रश्न-निम्नलिखित में से किन्हीं दो के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
1. सरोवर-जलाशय, कासार, सरसी, सर, तडाग, हृद, पुष्करणी, पुष्कर, पद्माकर।
2. वायु-पवन, नभस्वान् , मारुत, समीर, मरुत।
3. गौ-धेनु, पयस्विनी, सुरभि।
4. आकाश-व्योम, नभ, वियत्, खे, अम्बर, अनन्त, गगन, अन्तरिक्ष, द्यौ।
5. मातृ-अम्बिका, जननी, जन्मदा, प्राणदा, मातृका, जनयित्री।
6. पितृ-जनक, जन्मद, पालयिता, तात, गुरु, जनयिता।
7. चन्द्र-चन्द्र, हिमांशु, हिमरश्मि, शीतांशु, शीतकर, हिमकर, इन्दु, कुमुदबान्धव, द्विजराज, शशधर, शशांक, राकेश, रजनीश, नक्षत्रेश, क्षपांकर, कलाधर, कलानिधि, निशाकर, निशापति, मंयक, राकापति।
8. कमल-नीरज, अम्बुज, पद्म, सरोज, पंकज, वारिजा
9. नदी-सरित्, आपगा, तरंगिणी।।
10. धेनु-गो, सुरभि, पयस्विनी, क्षीरा, गाय
11. गणेश-वक्रतुण्ड, गजानन, लम्बोदर, गणपति।
अथवा

प्रश्न–
किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से छाँटकर लिखिए
1. (क) गो, (ख) चन्द्र, (ग) सरोवर। (तडाग, धेनु, पुष्कर, सुरभि, राकेश, विधु)
उत्तर-
(क) गो-धेनु, सुरभिा (ख) चन्द्र-राकेश, विधु। (ग) सरोवर-तडाग, पुष्कर।

2. (क) वायु, (ख) आकाश, (ग) सरोवर। (कासर, द्यौ, अनिल, तटाक, खे, मारुत) [2006]
उत्तर-
(क) वायु-अनिल, मारुत। (ख) आकाश-द्यौ, खे। (ग) सरोवर-कासार, तटाक। [2003]

3. (क) जलाशय, (ख) नभ, (ग) मातृ। [2007]
(माता, तडाग, व्योम, हृद, गगन, जननी)
उत्तर-
(क) जलाशय-तडाग, हृद। (ख) नभ-व्योम, गगन। (ग) मातृ-माता, जननी।

4. (क) वायु, (ख) मातृ, (ग) आकाश। [2007]
(खे, अम्बिका, अनिल, मारुत, द्यौ, जननी)
उत्तर-
(क) वायु-अनिल, मारुत। (ख) मातृ-अम्बिका, जननी। (ग) आकाश-खे, द्यौ।

5. (क) आकाश, (ख) चन्द्र, (ग) मातृ। [2008]
(अम्बिका, गगन, विधु, जननी, नभ, रजनीश)
उत्तर-
(क) आकाश-गगन, नभ। (ख) चन्द्र-विधु, रजनीशा (ग) मातृ-अम्बिका, जननी।

Leave a Comment