NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 कैदी और कोकिला

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 कैदी और कोकिला

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर:
कोयल की कूक सुनकर कवि को लगा कि जैसे वह किसी का संदेश लाई है, इसीलिए कवि उससे कहता है कि तुम चुप क्यों हो जाती हो कोयल! स्पष्ट बोलो।

प्रश्न 2.
कवि ने कोकिल के बोलने के किन. कारणों की संभावना बताई?
उत्तर:
कवि ने संभावना जताई है कि कोयल शायद कोई संदेश लाई हो, अथवा किसी दावानल की ज्वाला उसने देखी है या मधुर विद्रोह-बीज बोने के लिए यह बोल उठी। बोल-बोल कर तो फिर अंग्रेजी शासन से मुक्ति की रणभेरी बजा रही हो।

प्रश्न 3.
किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
उत्तर:
अंग्रेजी, शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है। क्योंकि अंधेरा काला होता है, और उसके प्रभाव के कारण कुछ नहीं सूझता। अंग्रेजों की गुलामी के शासन से मुक्ति का कोई मार्ग नहीं सूझ रहा था। इसी कारण कवि ने अंग्रेजों के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की है।

प्रश्न 4.
कविता के आधार पर पराधीन भारत की ‘जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पराधीन भारत की जेलों में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को अनेक दारुण कष्ट दिए जाते थे। उन्हें सामान्य रूप से अवांछनीय तत्वों के साथ रखा जाता था, पेट भर खाना न देना, कठिन श्रम से भोट खिंचवाना, कोल्हू चलवाना, श्रमिक की भाँति दिन-भर कार्य कराना और किसी से मिलने-जुलने की इजाजत न देना आदि अनेक अवर्णनीय कष्ट दिये जाते थे।

प्रश्न 5.
भाव स्पष्ट कीजिए
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूँआ।
उत्तर:
(क) प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि एक-एक श्वास कारावास के दिनों की पीड़ा का वर्णन कर रहा है।
(ख) प्रस्तुत पंक्ति का आशय है कि दुख के दिनों में सुख के भाव न के बराबर हो जाते हैं।

प्रश्न 6.
अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
उत्तर:
कवि को लगता है कि कायेल ने अर्द्धरात्रि में क्रांति की ज्वाला को जंगल की आग के रूप में देख लिया – है। इसलिए वह आधी रात को यह बताने के लिए चीख रही है कि अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति की आग फैल चुकी है।

प्रश्न 7.
कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?
उत्तर:
कबि को लगता है कि कोयल का बसेरा हरी-भरी डाल पर है पर कवि काली कोठरी में है। कोयल आकाश में निर्बाध उड़ सकती है, कवि एक संकरी सी दस फुट की कोठरी में बंद है। कोयल की तान सुनकर लोग ‘वाह’ कह उठते हैं-कवि को रोना भी मना है।

प्रश्न 8.
कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?
उत्तर:
कवि को याद है कि उसने कोयल के गीतों को विंध्याचल के वनों में झरनों में सुना है। वहाँ वे मधुर लगते हैं किंतु आधी रात को जेल में सुनने पर मधुर नहीं लगते।

प्रश्न 9.
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
उत्तर:
इस कथन में गहरी व्यंजना है। हथकड़ियाँ अपराधियों के लिए बंधन हो सकते हैं, पर देश प्रेमी, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए वे गहने से कम नहीं। उनके मनोबल को तोड़ने के लिए अंग्रेज उन्हें हथकड़ियाँ पहनाते थे, पर इससे वीरों का जोश और दूना हो उठता था। इसलिए उन्हें गहना कहा गया है।

प्रश्न 10.
‘काली तू …. ऐ आली!’-इन पंक्तियों ‘ में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
यहाँ अनुप्रास और यमक दोनों अलंकार हैं। वर्गों की आवृत्ति से अनुप्रास है तथा काली-काली में पहली कालिमा का अर्थ है रंग और दूसरी का कुव्यवस्था।

प्रश्न 11.
काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
(क) किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दीखीं?
(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह! देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!
उत्तर:
(क) भाव सौंदर्य-स्वतंत्रता संघर्ष की आग दावानल की भाँति सारे देश में फैल चुकी थी। कवि को लगता है कि कोयल ने भी क्रांति की इस आग को देख लिया है।
शिल्प सौंदर्य-

  1. तत्सम् शब्द प्रधान है।
  2. ‘दावानल’ में व्यंजना है।
  3. प्रश्नात्मक है।

(ख) भाव सौंदर्य-कवि अपने और कोयल के जीवन के अंतर को प्रस्तुत कर रहा है। कोयल की वाणी की लोग प्रशंसा करते हैं पर स्वतंत्रता सेनानी कराह भी नहीं करता, चुपचाप अत्याचार सहता है। ऐसे में युद्ध की भेरी बजाना अनोखी कल्पना है।
शिल्प सौंदर्य-

  1. पंक्तियों में लय है।
  2. तत्सम् शब्दावली प्रधान है।
  3. प्रबोधात्मक एवं तुलनात्मक शैली है।
  4. छंदयुक्त रचना है

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 12.
कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?
उत्तर:
निश्चित ही कवि जेल के आस-पास अन्य पक्षियों का चहकना सुनता होगा, लेकिन उसने कोकिला की रूप, रंग, कर्म आदि की सार्थकता जानकर उसके माध्यम से ब्रिटिश-शासन-व्यवस्था का बिंब प्रस्तुत करने का कार्य पूर्णत: सधा हुआ जाना। अतः केवल कोकिला की ही बात की है।

प्रश्न 13.
आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?
उत्तर:
स्वतंत्रता संग्राम के समय स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार इसलिए किया की भयावहता को समझ अपना आंदोलन छोड़ दे। वे अपराधियों के साथ उन्हें रखकर अप्रत्यक्षतः उनकी मनोबल तोड़ना चाहते थे।

पाठेतर सक्रियता

प्रश्न 14.
पराधीन भारत की कौन-कौन सी जेलें मशहूर थीं, उनमें स्वतंत्रता सेनानियों को किस-किस तरह की यातनाएँ दी जाती थीं?
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 15.
स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधारकर हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी अध्यापक एवं पुस्तकालय की सहायता से स्वयं करें।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi

नींव की ईंट Summary In Hindi

Leave a Comment