NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 2 मेरे संग की औरतें

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 2 मेरे संग की औरतें

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
लेखिका ने अपनी नानी को कभी देखा भी नहीं फिर भी उनके व्यक्तित्व से वे क्यों प्रभावित थीं?
उत्तर:
लेखिका ने अपनी नानी की कहानी सुनकर बिना देखे हुए भी उनसे प्रभावित थी।

प्रश्न 2.
लेखिका की नानी की आजादी के आंदोलन में किस प्रकार की भागीदारी रही?
उत्तर:
लेखिका की नानी ने अपनी लड़की की शादी आजादी के सिपाही से करवाने की शर्त स्वीकार कराकर आजादी की लड़ाई में अपनी भागीदारी की।

प्रश्न 3.
लेखिका की माँ परंपरा का निर्वाह न करते हुए भी सबके दिलों पर राज करती थी। इस कथन के आलोक में
(क) लेखिका की माँ की विशेषताएँ लिखिए।
(ख) लेखिका की दादी के घर के माहौल का शब्द-चित्र अंकित कीजिए।
उत्तर:
(क) लेखिका की माँ झूठ न बोलने वाली और मितभाजी थीं।

(ख) लेखिका की दादी के घर वाले स्वतंत्र विचारों वाले थे। लीक से हटकर चलने वाले थे। लोग पुत्र के लिए मन्नतें मांगते हैं, लेखिका की दादी पुत्री होने के लिए मन्नतें माँगती हैं।

प्रश्न 4.
आप अपनी कल्पना से लिखिए कि परदादी ने पतोहू के लिए पहले बच्चे के रूप में लड़की पैदा होने की मन्नत क्यों माँगी?
उत्तर:
परदादी पतोहू के लिए पहले बच्चे के रूप में लड़की पैदा होने की मन्नत इसलिए माँगती है क्योंकि वे रूढ़िवादी परंपरा की विरोधिनी हैं। लीक छोड़कर चलने वाली नवोन्मेजिनी विचारधारा की महिला हैं।

प्रश्न 5.
डराने-धमकाने, उपदेश देने या दबाव डालने की जगह सहजता से किसी को भी सही राह पर लाया जा सकता है-पाठ के आधार पर तर्क सहित उत्तर-दीजिए।
उत्तर:
सहजता से किसी को समझाकर सही राह पर लाया जा सकता है। लेखिका की माँ ने एक चोर को जो चोरी के उद्देश्य से उन्हीं के कमरे में घुसा हुआ था, न तो डराया या धमकाया बल्कि अपनी सहज बातों से उसे चोरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

प्रश्न 6.
“शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है’- इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
लेखिका ने बच्चों की शिक्षा के लिए पास के कैथोलिक बिशप से स्कूल खोलने का आग्रह किया किंतु उनके द्वारा अस्वीकार की दशा में उसने स्वयं ही अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ सिखाने वाले प्राथमिक विद्यालय की नींव
रखी।

प्रश्न 7.
पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है?
उत्तर:
पाठ के आधार पर मितभाजी, स्पष्टवादी तथा कर्तव्यनिष्ठ इंसानों को अधिक श्रद्धाभाव से देखा जाता है।

प्रश्न 8.
‘सच, अकेलेपन का मजा ही कुछ और है’-इस कथन के आधार पर लेखिका की बहन एवं लेखिका के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
लेखिका और उनकी बहन स्वतंत्र विचारों वाली धन की पक्की तथा दृढनिश्चयी व्यक्तित्व वाली हैं।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi

सूरदास के पद Class 9 Summary In Hindi

Leave a Comment