MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 8 कन्यादान

1. कन्यादान करते समय किसका दुःख बहुत ही वास्तविक था?
(क) पिता का
(ख) माँ का
(ग) बहन का
(घ) भाई का
► (ख) माँ का
2. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी कन्या ही उसकी एकमात्र क्या थी?
(क) सहारा
(ख) बेटी
(ग) पूँजी
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) पूँजी
3. किसे वैवाहिक जीवन के झंझटों और दुखों का ज्ञान नहीं है?
(क) दुनिया को
(ख) साध्वी को
(ग) ज्ञानी को
(घ) लड़की को
► (घ) लड़की को
4. कवि ने लड़की को किन सुखों में जीता हुआ दर्शाया है?
(क) काल्पनिक
(ख) वास्तविक
(ग) स्वप्निल
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) काल्पनिक
5. कविता में लड़की के सयाने न होने का क्या आशय है?
(क) दुनियादारी को न समझना
(ख) जवान न होना
(ग) अनपढ़ होना
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) दुनियादारी को न समझना
6. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता है?
(क) वास्तविक
(ख) काल्पनिक
(ग) संभावित
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) संभावित
7. बहुएँ थोड़े-से गहनों और कपड़ों के बदले क्या खो बैठती हैं?
(क) इज्जत
(ख) आजादी
(ग) सुन्दरता
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) आजादी
8. तुक और लय कविता में किसका संचार करती हैं?
(क) भवनाओं का
(ख) सुख का
(ग) आनंद का
(घ) मधुरता का
► (ग) आनंद का
9. लड़कियाँ किनकी प्रशंसा सुनकर वहाँ के हर कष्ट झेल लेती हैं?
(क) ससुरालवालों की
(ख) शिक्षिका की
(ग) मित्रों की
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) ससुरालवालों की
10. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं?
(क) मधुर
(ख) कोरी
(ग) रंगीन
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) रंगीन
11. कविता में आनंद का संचार कौन करती है?
(क) शब्द
(ख) तुक और लय
(ग) सौंदर्य
(घ) चित्र
► (ख) तुक और लय
12. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं?
(क) सरल
(ख) कठोर
(ग) सहनशील
(घ) चालू
► (क) सरल
13. ‘धुँधला प्रकाश’ किसका प्रतीक है?
(क) कम रोशनी
(ख) अँधेरा
(ग) अस्पष्ट सुख
(घ) अशांति
► (ग) अस्पष्ट सुख
14. कविता में शब्दों के द्वारा किसी अवास्तविक वस्तु को वास्तविक-सा दिखने को क्या कहा गया है?
(क) काल्पनिक शब्द
(ख) शाब्दिक सौंदर्य
(ग) वास्तविक भ्रम
(घ) शाब्दिक भ्रम
► (घ) शाब्दिक भ्रम

अशिक्षित का हृदय Summary In Hindi

Leave a Comment