NCERT Books

Paryayvachi Shabd (Synonyms Words)(पर्यायवाची शब्द)

पर्यायवाची शब्द (Synonyms Words)की परिभाषा

परिभाषा-जो शब्द अर्थ की दृष्टि से समान होते हैं, पर्यायवाची शब्द  Paryayvachi Shabd कहलाते हैं।
जैसे–
दूध के पर्यायवाची हैं-दुग्ध, क्षीर, पय, गोरस।

इनका प्रयोग औचित्य पर निर्भर करता है, अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो जाता है; यथा-‘जंगल में हय दौड़ रहे थे।’

इस वाक्य में ‘हय’ शब्द अश्व, घोड़े आदि का पर्यायवाची है, परन्तु यहाँ इसका औचित्य सही नहीं है। इसका सही प्रयोग इस प्रकार है
‘जंगल में घोड़े दौड़ रहे थे।’ इस प्रकार अर्थ की समानता होते हुए भी पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे की जगह नहीं हो सकता।

प्रमुख पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं-

Learn Hindi Grammar online with example, all the topics are described in easy way for education. Alankar in Hindi Prepared for Class 10, 9 Students and all competitive exams.

(अ)

(आ)

(इ)

(ई)

(उ)

(क)

(ग)

(घ)

(च)

(ज)

(त)

(द)

(न)

(प)

(ब)

(भ)

(म)

(य)

(र)

(ल)

(व)

(श)

(स)

पर्यायवाची शब्द अभ्यास

प्रश्न-निम्नलिखित में से किन्हीं दो के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
1. सरोवर-जलाशय, कासार, सरसी, सर, तडाग, हृद, पुष्करणी, पुष्कर, पद्माकर।
2. वायु-पवन, नभस्वान् , मारुत, समीर, मरुत।
3. गौ-धेनु, पयस्विनी, सुरभि।
4. आकाश-व्योम, नभ, वियत्, खे, अम्बर, अनन्त, गगन, अन्तरिक्ष, द्यौ।
5. मातृ-अम्बिका, जननी, जन्मदा, प्राणदा, मातृका, जनयित्री।
6. पितृ-जनक, जन्मद, पालयिता, तात, गुरु, जनयिता।
7. चन्द्र-चन्द्र, हिमांशु, हिमरश्मि, शीतांशु, शीतकर, हिमकर, इन्दु, कुमुदबान्धव, द्विजराज, शशधर, शशांक, राकेश, रजनीश, नक्षत्रेश, क्षपांकर, कलाधर, कलानिधि, निशाकर, निशापति, मंयक, राकापति।
8. कमल-नीरज, अम्बुज, पद्म, सरोज, पंकज, वारिजा
9. नदी-सरित्, आपगा, तरंगिणी।।
10. धेनु-गो, सुरभि, पयस्विनी, क्षीरा, गाय
11. गणेश-वक्रतुण्ड, गजानन, लम्बोदर, गणपति।
अथवा

प्रश्न–
किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से छाँटकर लिखिए
1. (क) गो, (ख) चन्द्र, (ग) सरोवर। (तडाग, धेनु, पुष्कर, सुरभि, राकेश, विधु)
उत्तर-
(क) गो-धेनु, सुरभिा (ख) चन्द्र-राकेश, विधु। (ग) सरोवर-तडाग, पुष्कर।

2. (क) वायु, (ख) आकाश, (ग) सरोवर। (कासर, द्यौ, अनिल, तटाक, खे, मारुत) [2006]
उत्तर-
(क) वायु-अनिल, मारुत। (ख) आकाश-द्यौ, खे। (ग) सरोवर-कासार, तटाक। [2003]

3. (क) जलाशय, (ख) नभ, (ग) मातृ। [2007]
(माता, तडाग, व्योम, हृद, गगन, जननी)
उत्तर-
(क) जलाशय-तडाग, हृद। (ख) नभ-व्योम, गगन। (ग) मातृ-माता, जननी।

4. (क) वायु, (ख) मातृ, (ग) आकाश। [2007]
(खे, अम्बिका, अनिल, मारुत, द्यौ, जननी)
उत्तर-
(क) वायु-अनिल, मारुत। (ख) मातृ-अम्बिका, जननी। (ग) आकाश-खे, द्यौ।

5. (क) आकाश, (ख) चन्द्र, (ग) मातृ। [2008]
(अम्बिका, गगन, विधु, जननी, नभ, रजनीश)
उत्तर-
(क) आकाश-गगन, नभ। (ख) चन्द्र-विधु, रजनीशा (ग) मातृ-अम्बिका, जननी।

Exit mobile version