Check the below NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided साखी Class 10 Hindi Sparsh MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
निर्देश-निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उन पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही उत्तर-विकल्प चुनकर लिखिए।
1) सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था-तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
1. सदियों पूर्व लिटिल अंदमान और कार-निकोबार की क्या स्थिति थी
(क) दोनों अलग-अलग थे
(ख) दोनों आपस में जुड़े थे
(ग) दोनों सुनसान और निर्जन थे
(घ) दोनों घनी आबादी वाले थे।
उत्तर:
(ख) दोनों आपस में जुड़े थे।
2. निकोबारियों का तताँरा के प्रति कैसा व्यवहार था
(क) वे उससे घृणा करते थे
(ख) वे उसे बेहद प्रेम करते थे
(ग) वे उससे भयभीत रहते थे
(घ) वे उसे अपना शत्रु मानते थे।
उत्तर:
(ख) वे उसे बेहद प्रेम करते थे।
3. तताँरा के व्यक्तित्व की विशेषता थी
(क) वह नेक और मददगार व्यक्ति था
(ख) उसका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक था
(ग) उसके मन में सभी के प्रति आत्मीयता और सेवाभाव था
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
4. तताँरा अपनी कमर पर क्या बाँधे रहता था
(क) तरकेस
(ख) तलवार
(ग) मुरली
(घ) करधनी
उत्तर:
(ख) तलवार।
5. तताँरा की तलवार की विशेषता थी
(क) वह लकड़ी की थी
(ख) वह तलवार एक विलक्षण रहस्य थी
(ग) उसमें अद्भुत दैवीय शक्ति थी
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
2) एक शाम तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा। सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थीं। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं। उसका मन शांत था। विचारमग्न तताँरा समुद्री बालू पर बैठकर सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहारने लगा। तभी कहीं पास से उसे मधुर गीत गूंजता सुनाई दिया। गीत मानो बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा हो। बीच-बीच में लहरों का संगीत सुनाई देता। गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा। लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की। चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा जिधर से अब भी गीत के स्वर बह रहे थे। वह विकल सा उस तरफ़ बढ़ता गया। अंततः उसकी नज़र एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की देह पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी। यह एक शृंगार गीत था।
1. तताँरा कहाँ टहलने निकला
(क) नदी के किनारे
(ख) समुद्र के किनारे
(ग) वाटिका में
(घ) नगर के बाज़ार में।
उत्तर:
(ख) समुद्र के किनारे।
2. समुद्र-किनारे का वातावरण कैसा था
(क) सूरज क्षितिज तले डूब रहा था
(ख) समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थीं
(ग) पक्षियों की चहचहाटे शांत हो चुकी थीं
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
3. समुद्र किनारे बैठे तताँरा को पास से क्या सुनाई दिया
(क) पक्षियों का शोर
(ख) गूंजता हुआ मधुर गीत
(ग) लोगों का कोलाहल
(घ) लहरों का गर्जन।
उत्तर:
(ख) गूंजता हुआ मधुर गीत।
4. अंततः तताँरा की नज़र किस पर पड़ी
(क) समुद्र में तैरती एक नाव पर
(ख) आकाश में उड़ते सुनहरे पक्षी पर
(ग) गीत गाती एक युवती पर
(घ) क्षितिज तले डूबते सूरज पर।
उत्तर:
(ग) गीत गाती एक युवती पर।
5. युवती द्वारा गाया जा रहा गीत कैसा था
(क) शोक गीत
(ख) शृंगार गीत
(ग) विरह गीत
(घ) आह्वान गीत।
उत्तर:
(ख) शृंगार गीत।
3) वामीरो घर पहुँचकर भीतर-ही-भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ।
1. घर पहुँचकर वामीरो भीतर-ही-भीतर क्या महसूस करने लगी
(क) बेचैनी
(ख) प्रसन्नता
(ग) घबराहट
(घ) दुख।
उत्तर:
(क) बेचैनी।
2. वामीरो की मनःस्थिति को प्रकट करने वाली बात है
(क) भीतर-ही-भीतर बेचैनी महसूस करना
(ख) तताँरा से मुक्त होने की झूठी छटपटाहट
(ग) झल्लाहट में दरवाज़ा बंद करना
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
3. वामीरो के सम्मुख तताँरा आज किस अलग रूप में आया
(क) सुंदर और बलिष्ठ
(ख) बेहद शांत
(ग) सभ्य और भोला
(घ) ये सभी।
उत्तर:
(घ) ये सभी।
4. वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा, क्योंकि
(क) वह कपटी और धोखेबाज़ था
(ख) उसका व्यक्तित्व सुंदर नहीं था
(ग) वामीरो का उसके साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था
(घ) तताँरा उसे सच्चा प्रेम नहीं करता था।
उत्तर:
(ग) वामीरो का उसके साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था।
5. वामीरो को क्या असंभव जान पड़ा
(क) तताँरा से प्यार करना
(ख) तताँरा को याद करना
(ग) तताँरा को भूल जाना
(घ) तताँरा की प्रतीक्षा करना।
उत्तर:
(ग) तताँरा को भूल जाना।
4) किसी तरह रात बीती। दोनों के हृदय व्यथित थे। किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुज़रने लगा। शाम की प्रतीक्षा थी। तताँरा के लिए मानो पूरे जीवन की अकेली प्रतीक्षा थी। उसके गंभीर और शांत जीवन में ऐसा पहली बार हुआ था। वह अचंभित था, साथ ही रोमांचित भी। दिन ढलने के काफ़ी पहले वह लपाती की उस समुद्री चट्टान पर पहुँच गया। वामीरो की प्रतीक्षा में एक-एक पल पहाड़ की तरह भारी था। उसके भीतर एक आशंका भी दौड़ रही थी। अगर वामीरो न आई तो? वह कुछ निर्णय नहीं कर पा रहा था। सिर्फ प्रतीक्षारत था। बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी। वह बार-बार लपाती के रास्ते पर नज़रें दौड़ाता। सहसा नारियल के झुरमुटों में उसे एक आकृति कुछ साफ़ हुई कुछ और · कुछ और। उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। सचमुच वह वामीरो थी। लगा जैसे वह घबराहट में थी। वह अपने को छुपाते हुए बढ़ रही थी। बीच-बीच में इधर-उधर दृष्टि दौड़ाना न भूलती। फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। दोनों शब्दहीन थे। कुछ था जो दोनों के भीतर बह रहा था। एकटक निहारते हुए वे जाने कब तक खड़े रहे। सूरज समुद्र की लहरों में कहीं खो गया था। अँधेरा बढ़ रहा था। अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ पड़ी। तताँरा अब भी वहीं खड़ा था… निश्चल · · शब्दहीन ……|
1. ततारा और वामीरो की स्थिति कैसी थी
(क) दोनों के हृदय प्रसन्न थे
(ख) दोनों के हृदय व्यथित थे
(ग) दोनों के हृदय निराश थे
(घ) दोनों के हृदय उदासीन थे।
उत्तर:
(ख) दोनों के हृदय व्यथित थे।
2. कैसा दिन गुजरने लगा
(क) गरम और उमस भरा
(ख) ठंडा और ऊबाऊ
(ग) सुहावना और उल्लास भरा
(घ) लंबा और प्रतीक्षा भरा।
उत्तर:
(ख) ठंडा और ऊबाऊ।
3. दिन ढलने से पहले तताँरा कहाँ पहुँच गया
(क) अपने गाँव
(ख) वामीरो के गाँव
(ग) समुद्री चट्टान पर
(घ) अपने कार्यस्थल पर।
उत्तर:
(ग) समुद्री चट्टान पर।
4. तताँरा के भीतर क्या दौड़ रही थी
(क) प्रेम की लहर
(ख) आशंका
(ग) आशा
(घ) निराशा।
उत्तर:
(ख) आशंका।
5. वामीरो की स्थिति कैसी थी
(क) वह घबरा रही थी
(ख) वह अपने को छुपाते हुए बढ़ रही थी
(ग) वह बीच-बीच में इधर-उधर दृष्टि दौड़ा रही थी
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
5) दोनों रोज़ उसी जगह पहुँचते और मूर्तिवत एक-दूसरे को निर्निमेष ताकते रहते। बस भीतर समर्पण था जो अनवरत गहरा रहा था। लपाती के कुछ युवकों ने इस मूक प्रेम को भाँप लिया और खबर हवा की तरह बह उठी। वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पासा का। दोनों का संबंध संभव न था। रीति अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडित रहे। वे नियमतः लपाती के उसी समुद्री किनारे पर मिलते रहे। अफ़वाहें फैलती रहीं।
1. तताँरा-वामीरो की परस्पर मिलने पर क्या स्थिति होती थी
(क) दोनों खूब बातें करते थे
(ख) दोनों नाचते और गाते थे
(ग) दोनों मूर्तिवत एक-दूसरे को एकटक देखते रहते थे
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) दोनों मूर्तिवत एक-दूसरे को एकटक देखते रहते थे।
2. दोनों के अंतर्मन में क्या था
(क) एक-दूसरे के प्रति कपट
(ख) एक-दूसरे के प्रति समर्पण
(ग) एक-दूसरे को छलने की इच्छा
(घ) एक-दूसरे के प्रति अविश्वास।
उत्तर:
(ख) एक-दूसरे के प्रति समर्पण।
3. तताँरा-वामीरो के प्रेम को किसने भाँप लिया था
(क) वामीरो की माता ने
(ख) वामीरो की सखियों ने
(ग) तताँरा के मित्रों ने
(घ) लपाती के कुछ युवकों ने।
उत्तर:
(घ) लपाती के कुछ युवकों ने।
4. तताँरा और वामीरो का संबंध संभव क्यों न था
(क) दोनों एक ही गाँव के थे
(ख) दोनों अलग-अलग गाँव के थे
(ग) दोनों अलग-अलग जाति के थे
(घ) दोनों के धर्म अलग-अलग थे।
उत्तर:
(ख) दोनों अलग-अलग गाँव के थे।
5. लोगों ने क्या प्रयास किया
(क) तताँरा-वामीरो को समझने-बुझाने का
(ख) दोनों को गाँव से निष्कासित करने का
(ग) दोनों का विवाह कराने का
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) तताँरा-वामीरो को समझने-बुझाने का।
6) वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा। इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए। वामीरो की माँ क्रोध में उफ़न उठी। उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया। गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे। यह तताँरा के लिए असहनीय था। वामीरो अब भी रोए जा रही थी। तताँरा भी गुस्से से भर उठा। उसे जहाँ विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ था वहीं अपनी असहायता पर खीझ। वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए? अनायास उसका हाथ तलवार की मूठ पर जा टिका। क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था।
1. गद्यांश में क्रोध और अग्नि की तुलना क्यों की गई है
(क) क्रोध और अग्नि दोनों ही बड़े गर्म होते हैं
(ख) तताँरा का स्वभाव बहुत गुस्से वाला था
(ग) क्रोध और अग्नि दोनों ही बढ़ते चले जाते हैं
(घ) वामीरो की माँ और तताँरा दोनों ही गुस्से में थे।
उत्तर:
(ग) क्रोध और अग्नि दोनों ही बढ़ते चले जाते हैं।
2. तताँरा को गुस्सा क्यों आया-
(क) वामीरो की माँ ने तताँरा से झगड़ा किया
(ख) वामीरो अब विवाह के लिए तैयार न थी
(ग) उसे विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ था
(घ) वामीरो ने तताँरा की सहायता नहीं की।
उत्तर:
(ग) उसे विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ था।
3. वामीरो की माँ ने किसे अपमानित किया
(क) तताँरा को
(ख) वामीरो को
(ग) गाँव वालों को
(घ) गाँव के मुखिया को।
उत्तर:
(क) तताँरा को।
4. तताँरा-वामीरो कथा समाज की किस समस्या की ओर ध्यान इंगित कराती है-
(क) जाति प्रथा
(ख) विवाह के परंपरागत नियम
(ग) बेमेल-विवाह
(घ) बाल-विवाह।
उत्तर:
(ख) विवाह के परंपरागत नियम
5. ‘आग बबूला हो उठने’ का क्या अर्थ है
(क) अत्यधिक क्रोध आना
(ख) बच्चों की चिंता करना
(ग) आग की प्रचंड लपटों की तरह लहराना
(घ) बहुत परेशान हो उठना।
उत्तर:
(क) अत्यधिक क्रोध आना।
7) जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। वह पसीने से नहा उठा। सब घबराए हुए थे। वह तलवार को अपनी तरफ़ खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया। वह हाँफ रहा था। अचानक जहाँ तक लकीर खिंच गई थी, वहाँ एक दरार होने लगी। मानो धरती दो टुकड़ों में बँटने लगी हो। एक गड़गड़ाहट-सी गूंजने लगी और लकीर की सीध में धरती फटती ही जा रही थी। द्वीप के अंतिम सिरे तक तताँरा धरती को मानो क्रोध में काटता जा रहा था। सभी भयाकुल हो उठे। लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी, वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती
के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी-तताँरा तताँरा तताँरा। उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई। तताँरा दुर्भाग्यवश दूसरी तरफ़ था। द्वीप के अंतिम सिरे तक धरती को चाकता वह जैसे ही अंतिम छोर पर पहुँचा, द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो चुका था।
1. गद्यांश के लेखक का क्या नाम है
(क) प्रेमचंद
(ख) लीलाधर मंडलोई
(ग) निदा फ़ाज़ली
(घ) प्रहलाद अग्रवाल।
उत्तर:
(ख) लीलाधर मंडलोई।
2. अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा ने क्या किया
(क) गाँव वालों से मारपीट की
(ख) वामीरो से विवाह कर लिया
(ग) अपनी तलवार को धरती में घोंप कर पूरी ताकत से खींचने लगा
(घ) उपर्युक्त में से कुछ नहीं।
उत्तर:
(ग) अपनी तलवार को धरती में घोंप कर पूरी ताकत से खींचने लगा।
3. लोग क्या देखकर सिहर उठे?
(क) वामीरो को चीखता
(ख) धरती को फटते
(ग) तताँरा का क्रोध
(घ) करुण चीख-पुकार।
उत्तर:
(ख) धरती को फटते।
4. वामीरो की चीख किसमें डूब गई थी?
(क) लोगों के शोर-गुल में
(ख) बादलों की गड़गड़ाहट में
(ग) बिजली की चमक में
(घ) धरती के फटने की गड़गड़ाहट में।
उत्तर
(घ) धरती के फटने की गड़गड़ाहट में।
5. तताँरा के अंतिम छोर पर पहुँचने पर क्या हुआ
(क) द्वीप दो भागों में बँट गया
(ख) समुद्र दो भागों में बँट गया
(ग) आकाश दो भागों में बँट गया
(घ) देश दो भागों में बँट गया।
उत्तर:
(क) द्वीप दो भागों में बँट गया।
Question 1.
तताँरा और वामीरो के गांव की क्या प्रथा थी ?
(a) वर और वधू एक ही गांव के हों
(b) वर और वधू अलग अलग गांव से हों
(c) कोई नहीं
(d) वर और वधू एक दूसरे को जानते हो
Answer: (a) वर और वधू एक ही गांव के हों
Question 2.
तताँरा का जीवन कैसा था ?
(a) रोचक
(b) शांत और गंभीर
(c) ऊबाऊ
(d) अति रोचक
Answer: (c) ऊबाऊ
Question 3.
युवती का स्वर कैसा था ?
(a) मधुर और सुरीला
(b) सामान्य
(c) कर्कश
(d) कोई नहीं
Answer: (a) मधुर और सुरीला
Question 4.
तताँरा किसको निहार रहा था ?
(a) सूरज को
(b) सागर को
(c) युवती को
(d) कोई नहीं
Answer: (c) युवती को
Question 5.
तताँरा की विशेषताएं बताएं |
(a) शक्तिशाली एवं आकर्षक
(b) मिलनसार
(c) मददगार
(d) सभी
Answer: (d) सभी
Question 6.
कार निकोबार लिटिल अंडमान से कितनी दूरी पर है?
(a) ६९ किलोमीटर
(b) ८६ किलोमीटर
(c) ९६ किलोमीटर की दूरी पर
(d) ९ किलोमीटर की दूरी पर
Answer: (c) ९६ किलोमीटर की दूरी पर
Question 7.
अंडमान निकोबार द्वीप समूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप कौन सा है ?
(a) निकोबार
(b) अंडमान
(c) लिटिल अंडमान
(d) कोई नहीं
Answer: (c) लिटिल अंडमान
Question 8.
तताँरा और वामीरो की कथा कहाँ सुनाई जाती है ?
(a) अंडमान निकोबार में
(b) अंडमान में
(c) अंडमान निकोबार के हर घर में
(d) कोई नहीं
Answer: (c) अंडमान निकोबार के हर घर में
Question 9.
तताँरा कमर पे क्या बांधता था ?
(a) तलवार
(b) लकड़ी की तलवार
(c) लोहे की तलवार
(d) ताम्बे की तलवार
Answer: (b) लकड़ी की तलवार
Question 10.
तताँरा किस तरह का युवक था ?
(a) सूंदर , नेक
(b) मददगार
(c) शक्तिशाली
(d) सभी
Answer: (d) सभी
Question 11.
तताँरा वामीरो कथा किस पर आधारित है ?
(a) अंडमान निकोबार द्वीप समूह की लोक कथा पर
(b) मुहावरों पर
(c) लोक गीतों पर
(d) किसी पर नहीं
Answer: (a) अंडमान निकोबार द्वीप समूह की लोक कथा पर
Question 12.
मंडलोई जी की कविताये किस से संबन्धित हैं ?
(a) छत्तीसगढ़ अंचल से
(b) मध्यप्रदेश भोपाल से
(c) रायपुर से
(d) उत्तराखंड से
Answer: (c) रायपुर से
Question 13.
लीलाधर मंडलोई किस प्रकार का लेखन लिखते हैं?
(a) लेख
(b) कहानी
(c) कविता
(d) गीत
Answer: (c) कविता
Question 14.
मंडलोई जी ने कौन सी शैली प्रयोग की है ?
(a) व्यवहारात्मक
(b) उपमायुक्त
(c) वर्णात्मक और संवेदात्मक
(d) कोई नहीं
Answer: (c) वर्णात्मक और संवेदात्मक
Question 15.
श्री लीलाधर का जन्म कब हुआ ?
(a) १९५४ में
(b) १९४५ में
(c) १९६४ में
(d) कोई नहीं
Answer: (a) १९५४ में
Question 16.
तताँरा को देखकर वामीरो की हालत कैसी हो गयी?
(a) वह उसे देखकर हँसने लगी|
(b) वह उसे देखकर रोने लगी|
(b) वह वहाँ से भाग गयी|
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (b) वह उसे देखकर रोने लगी|
Question 17.
निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसन्द करते थे?
(a) वह बहुत अच्छा नर्तक था|
(b) वह बहुत अच्छा गायक था|
(b) उसने पास तलवार थी|
(d) वह सदैव दूसरों की सहायता करता था|
Answer: (d) वह सदैव दूसरों की सहायता करता था|
Question 18.
तताँरा-वामीरो की मृत्यु को त्यागमयी क्यों कहा गया है?
(a) प्रेम पुराना था|
(b) प्रेम अनूठा था|
(b) प्रेम सच्चा और गहरा था।
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (a) प्रेम सच्चा और गहरा था।
Question 19.
तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
(a) विवाह के लिए लड़के-लड़की का एक ही गाँव का होना ज़रूरी था
(b) मिलने के लिए लड़के-लड़की का एक ही गाँव का होना ज़रूरी था
(b) कहीं जाने के लिए लड़के-लड़की का एक ही गाँव का होना ज़रूरी था
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (a) विवाह के लिए लड़के-लड़की का एक ही गाँव का होना ज़रूरी था
Question 20.
वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
(a) चलने के कारण
(b) नींद के कारण
(c) समुद्र में ऊँची उठी लहरों के कारण
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (c) समुद्र में ऊँची उठी लहरों के कारण
NCERT Solutions for Class 10 English First Flight Chapter 1 A Letter to God are…
NCERT Solutions for Class 10 English Literature Chapter 14 Julius Caesar are part of NCERT…
NCERT Solutions for Class 10 English Literature Chapter 13 The Dear Departed are part of…
NCERT Solutions for Class 10 English Literature Chapter 12 Snake are part of NCERT Solutions…
NCERT Solutions for Class 10 English Literature Chapter 11 The Rime of the Ancient Mariner…
NCERT Solutions for Class 8 English Honeydew Poem Chapter 3 Macavity : The Mystery Cat are…